Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    Wrinkles Treatment At Home: ये घरेलू नुस्खे झुर्रियों की समस्या को कर सकते हैं कम

    Wrinkles Treatment At Home: झुर्रियों के कारण त्वचा बेजान नजर आती है।  
    author-profile
    Updated at - 2022-09-15,14:29 IST
    Next
    Article
    home remedies for wrinkles

    जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है त्वचा ढलने लगती है और झुर्रियां आने लगती हैं। पहले के समय में झुर्रियों को बूढ़ापे से जोड़कर देखा जाता था। अब ऐसा नहीं है। कम उम्र में भी त्वचा पर झुर्रियां आने लगती है। हालांकि, मार्केट में इसके लिए कई तरह की क्रीम मौजूद हैं लेकिन यह त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकती है। अगर असमय आपके भी चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगी हैं तो आप इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे आजमा सकती हैं। 

    झुर्रियों के कारण? (Causes Of Wrinkles)

    causes of wrinkles

    • स्मोकिंग के कारण भी झुर्रियों आने लगती हैं।
    • यह बात हम सभी जानते हैं कि चिंता चिता के समान है। अधिक तनाव की वजह से भी त्वचा पर झुर्रियां आ जाती हैं। 
    • हवा से लेकर पानी तक की शुद्धता खराब हो गई है, जिसका असर त्वचा पर भी पड़ता है। इसके कारण झुर्रियां पड़ जाती है। 
    • नींद की कमी भी झुर्रियों का एक कारण बनती है। 

    एलोवेरा जेल से कम होगी समस्या (Is Aloe Vera Gel Good For Wrinkles)

    how to use alo vera gel for wrinkles

    एलोवेरा जेल का जितना बखान किया जाए उतना कम है। यह पौधा शरीर से लेकर त्वचा के लिए वरदान है। इसमें ऐसे कई प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी कई परेशानियों का इलाज है। खासतौर पर झुर्रियों के लिए आप इसे घरेलू उपाय के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ ज्यादा नहीं करना पड़ेगा। 

    एलोवेरा जेल ही क्यों?

    ऐसा माना जाता है कि एलोवेरा लगाने से त्वचा में कोलेजन की मात्रा बढ़ जाती है, जो एजिंग साइन्स, फाइन लाइन्स और झुर्रियों की समस्या को कम करने में मदद करता है। कोलेजन से झुर्रियां कम होती है और त्वचा में कसाव आता है। इसलिए इस समस्या को कम करने का सबसे कारगर घरेलू उपाय है एलोवेरा। 

    कैसे करें इस्तेमाल?

    • अगर आपको कुछ समय में असर देखने है तो मार्केट में मिलने वाले जेल का इस्तेमाल न करें। नेचुरल चीजें ज्यादा असरदार होती हैं। 
    • गमले से एक एलोवेरा का पौधा तोड़ लें। 
    • फिर इसे बीच में से काट लें। 
    • इसके बाद इसका जेल निकाल लें। 
    • अब मिक्सी में डालकर इसे पीस लें। 
    • रोजाना रात को सोने से पहले इसे अपने चेहरे पर लगा लें। (एलोवेरा जेल के फायदे)
    • आपको कुछ ही समय में फर्क नजर आ जाएगा। 

    एवोकाडो (Is Avocado Good For Wrinkles)

    how to use avocado for wrinkles

    एवोकाडो त्वचा की कई समस्याओं के लिए बेहतरीन उपचार है। झुर्रियां कम करने के लिए आप त्वचा पर एवोकाडो लगा सकती हैं। 

    एवोकाडो ही क्यों?

    रिसर्च की माने तो एवोकाडो में हेल्दी फैट पाया जाता है, जो त्वचा में कसाव लाने और झुर्रियों को कम करता है। यह कोलेजन के प्रोडक्शन को स्टीम्यूलेट करता है। इसलिए आपको स्किन पर एवोकाडो लगाना चाहिए। (एवोकाडो फेस पैक कैसे बनाएं)

    इसे भी पढ़ें: क्या रेटिनोइड्स झुर्रियों को कम करते हैं? जानें सच

    कैसे करें इस्तेमाल?

    • सबसे पहले एवोकाडो को धोकर इसका छिलका निकाल लें।
    • फिर चम्मच से इसका पल्प निकालें। 
    • अब इसका स्मूद पेस्ट बना लें। 
    • नहाने से पहले इसे अपनी त्वचा पर लगा लें। 
    • हफ्ते में 1-2 बार ही इसका उपयोग करें। 

    उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

    Image Credit: Shutterstock & Freepik

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi