पिंपल्स, एक्ने और स्किन पोर्स के लिए घर पर बनाएं नीम, तुलसी, एलोवेरा का फेस वॉश

हमारे चेहरे पर बहुत सारी समस्याएं होती हैं जैसे पिंपल्स, एक्ने, बड़े पोर्स, स्किन की ड्राईनेस आदि बहुत कुछ होता है। पर अगर आपको कुछ ऐसी समस्या है तो हो सकता है कि आपको कॉस्मैटिक्स सूट न करते हों। कॉस्मैटिक्स का इस्तेमाल बहुत से लोग करते हैं, लेकिन अगर यहीं आप नेचुरल और DIY टिप्स का इस्तेमाल करेंगी तो ये आपके लिए अच्छा होगा।
अगर आपको एक्ने की समस्या है या फिर आप अपनी स्किन पर कुछ नेचुरल ट्राई करना चाहती हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं नीम, तुलसी और एलोवेरा से बना एक फेस वॉश जो आपकी स्किन प्रॉब्लम्स को दूर कर सकता है। आप इसे घर पर बना सकती। तो चलिए जानते हैं कि कैसे बनाया जाएगा ये फेस वॉश।
सामग्री-
- नीम (15-20 पत्तियां)
- तुलसी (20-25 ग्राम)
- एलोवेरा जूस (2 चम्मच)
- पानी (जरूरत के अनुसार)
- सोप बेस (50 ग्राम)
इसे जरूर पढ़ें- गंजापन रोकने के लिए बेस्ट हो सकता है जावेद हबीब का ये देसी नुस्खा
विधि-
- सबसे पहले नीम की पत्तियों को अच्छे से वॉश कर लें और थोड़ी देर के लिए पंखे के नीचे रख दें।
- इसके बाद तुलसी की पत्तियों को भी अच्छे से आप धोकर फिर एक ब्लेंडर में थोड़े से पानी के साथ आप दोनों चीज़ों को ब्लेंड कर लें।
- अब आप इस मिक्सचर को कपड़े में डालकर छान लें।
- अब आप डबल बॉइलर में सोप बेस डालकर उसे पिघला लें।
- इसमें आपको थोड़ा सा नीम और तुलसी का जूस मिलाना है। ध्यान रहे कि ये साबुन का बेस है इसलिए आप इसे किसी फ्लैट चम्मच से ही चलाएं।
- अब गैस को धीमी कर दें और 1 चम्मच एवोरेरा जूस मिलाकर इसे धीमे-धीमे चलाएं और फिर गैस बंद कर दें।
- इसके बाद बचा हुआ एलोवेरा जूस और तुलसी-नीम का जूस मिलाकर इसे फ्रिज में थोड़ी देर ठंडा होने रख दें।
- जब सोप बेस भी थोड़ा ठंडा हो जाए तो धीरे-धीरे इसमें फ्रिज वाला जूस मिलाएं और ध्यान रहे कि इसे चलाते रहना है और झाग नहीं बनने देना है।
- अब आप इसे पूरी तरह से मिलाकर किसी एयरटाइट जार में रख लें।
- ये फेस वॉश आपको कॉस्मेटिक फेस वॉश की तरह झाग तो नहीं देगा, लेकिन इससे बहुत ही आसानी से आपका काम जरूर हो जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें- किसी भी उम्र में Eyebrows बनी रहेंगी सुंदर, इन्हें जवां बनाए रखने के लिए आजमाएं ये टिप्स
क्यों करें नीम का इस्तेमाल-
नीम में बहुत ज्यादा एंटी बैक्टीरियल और एंटी बायोटिक गुण होते हैं ऐसे में ये आपकी स्किन को ठीक कर सकता है।
क्यों करें एलोवेरा का इस्तेमाल-
एलोवेरा को घृतकुमारी भी कहा जाता है तो हमारी स्किन के लिए एंटी एंजिंग गुण देती है। एलोवेरा से स्किन की कई समस्याएं दूर होती हैं।
क्यों करें तुलसी का इस्तेमाल-
तुलसी में बहुत से एंटी ऑक्सिडेंट्स होते हैं और साथ ही साथ तुलसी का इस्तेमाल स्किन एक्ने के लिए भी किया जाता है। ये स्किन की कई समस्याओं को दूर कर सकती है।
ये फेस वॉश आप दिन में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं। पर आपको ध्यान ये रखना है कि अगर आपको इनमें से किसी इंग्रीडियंट से एलर्जी है तो इसे इस्तेमाल न करें। साथ ही साथ अगर आपका कोई ट्रीटमेंट चल रहा है या फिर कोई जेनेटिक स्किन प्रॉबलम है तो अपने डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे चुनें। अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।