Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:15 PM IST

Expert Tips: तुलसी की 8-10 पत्तियों को निगलने से दूर होती हैं ये 2 बीमारियां

तुलसी की पत्तियों का सेवन कब और कैसे करना चाहिए आप आयूर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर प्रमोद से जान सकती हैं। 
Updated:- 2021-09-30, 19:09 IST
tulsi expert main

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद शुभ माना जाता है। इस पौधे की लोग पूजा करते हैं। साथ ही यह सेहत के लिहाज से भी बहुत अच्छा पौधा होता है। भारत के लगभग हर घर में आपको तुलसी का पौधा मिल जाएगा। कई लोग तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल खाने में करते हैं तो कई लोग दूध और चाय में डाल कर इसे पीते हैं। मगर, बहुत कम लोगों को यह बात पता है कि तुलसी के पत्ते को खाने के लाभ हैं तो इसे खाने के नुकसान भी हैं। आपको यह बात हैरान कर रही होगी मगर, यह सत्‍य है।

आयूर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर प्रमोद की माने तो, ‘तुलसी से जुड़े कई मिथ हैं। कई लोग इसका गलत तरह सेवन करते हैं। ज्यादतर लोगों को तुलसी के फायदे के बारे तो पता है मगर यह नुकसान भी करती है। यह बात बहुत कम लोगों को पता है।’

डॉक्टर प्रमोद आगे बताते हैं, ‘बहुत सारे लोग इंटरनेट पर मौजूद सामग्री को पढ़ कर गलत ढंग से तुलसी को खाने का प्रयास करते हैं। मगर, तुलसी में पारा होता है। इसे कभी भी आपको दांतों से चबा कर नहीं खाना चाहिए। वहीं अगर आप तुलसी को दूध के साथ उबालकर ले रहे हैं तो यह भी गलत तरीका है क्योंकि यह तुलसी और दूध दोनों ही एक दूसरे के विपरीत होते हैं। तुलसी को हमेशा पानी के साथ ही लेना चाहिए और आप एक बार में 8 से 10 तुलसी की पत्तियों को पानी से निगल सकते हैं। ध्यान रखने कि तुलसी के जिस पौधे की पत्तियों का आप सेवन करने जा रहे हैं वह प्रदूषित नहीं होना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर आप श्यामा तुलसी का सेवन करेंगी तो यह ज्यादा फायदेमंद होगा।’ (इस तरह करें तुलसी के पौधे की देखभाल)

how much tulsi leaves should i take

2 लाभ

  • अगर आपको कफ हुआ है या लंग्स से जुड़ी बीमारी है तो आपको तुलसी के पत्तों को साफ पानी से धो कर पानी के साथ निगल लेना चाहिए। इससे आपका कफ साफ हो जाता है। तुलसी में एंटीबैक्टेरिया, एंटीफंगल और एंटीबायोटिक प्रोपर्टीज होती हैं जो बुखार और कफ में राहत दिलाने का काम करती हैं।(तुलसी के पत्‍तों को तोड़ने से पहले इन 6 बातों का रखें ख्‍याल)
  • बाल अगर समय से पहले सफेद हो रहे हैं तो आपको बालों में हेयर कलर लागने से पहले रोज सुबह उठकर खाली पेट 8 से 10 पत्तियां तुलसी की पानी के साथ निगल लेनी चाहिए। इससे आपके बाल सफेद होना बंद हो जाएंगे। आप ऐसा करके देखें अगर आपके बाल सफेद होना नहीं रुकते आपको फिर चिकित्सक के पास जाना चाहिए। इसकी कोई और वजह भी हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें: Gharelu Nuskha: इस तरह करेंगी तुलसी का इस्तेमाल तो नहीं झड़ेंगे बाल

tulsi leaves side effects

2 हानि

  • अगर आपको एसिडिटी की परेशानी है तो आपको भूल से भी तुलसी का सेवन नहीं करना चाहिए। तुलसी आपकी एसिडिटी (एसिडिटी दूर करने के लिए टिप्स) को बढ़ा देती है। आपको किसी स्वरूप में तुलसी का सेवन नहीं करना है।

  • अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं तो आपको तुलसी का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपके बाल और अधिक झड़ने लगेंगे। आपको तुलसी का किसी भी तरह से उपयोग बालों के लिए नहीं करना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें: तुलसी का पानी पिएं, शरीर का ऑक्सीजन लेवल बढ़ाएं और खूबसूरत त्वचा पाएं

भविष्‍य में आप जब भी तुलसी का सेवन करें तो उससे पहले इन 2 लाभ और 2 हानि के विषय में जरूर ध्‍यान कर लें। इससे आपकी सेहत को विशेष फायदा होगा।

यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे शयेर और लाइक जरूर करें, साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।