स्किन टाइप के अनुसार घर पर बनाएं मॉइश्चराइजर, जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका

त्वचा की देखभाल के लिए मॉइश्चराइजर बहुत ही जरूरी होता है। सर्दियों का मौसम हो या फिर गर्मियों का मौसम स्किन केयर के लिए मॉइश्चराइजर बेहद लाभकारी होता है। इसका इस्तेमाल करने से चेहरे की नेचुरल चमक बनी रहती हैं। अधिकतर महिलाएं गर्मियों के मौसम में मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करती हैं। लेकिन त्वचा की उचित देखभाल के लिए इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
वहीं हर किसी का स्किन टाइप अलग होता है। किसी की ऑयली स्किन होती है तो किसी की ड्राई स्किन। वहीं कुछ लोगों को नॉर्मल स्किन होती है। ऐसे में हर किसी को अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर का उपयोग करना चाहिए। बाजार में मिलने वाला मॉइश्चराइजर में केमिकल पाया जाता है। चेहरे पर केमिकल लगाने से स्किन पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
ऐसे में आप घर पर नेचुरल चीजों से मॉइश्चराइजर बना सकती हैं। इस होममेड मॉइश्चराइजर से चेहरे पर किसी भी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होगा। नेचुरल चीजों से बने मॉइश्चराइजर से त्वचा सॉफ्ट बनी रहती है। इस लेख में हम आपको स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर बनाने का तरीका बताएंगे। चलिए फिर जानते हैं घर पर मॉइश्चराइजर बनाने का आसान तरीका।
ऑयली स्किन के लिए मॉइश्चराइजर

ऑयली स्किन गर्मियों के मौसम एक्ने और पिंपल की समस्या से परेशान रहते हैं। कई बार मार्केट में मिलने वाले मॉइश्चराइजर का उपयोग करने से चेहरे काफी ऑयली हो जाता है। अगर आपके साथ ही इसी तरह की समस्या है तो आप घर पर मॉइश्चराइजर बना सकते हैं। आइए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप तरीका।
सामग्री
- एक चम्मच एलोवेरा जेल
- एक चम्मच शहद
- आधा चम्मच नारियल का तेल
- आधा चम्मच बादाम का तेल
विधि
सबसे पहले ताजा एलोवेरा की पत्तियों से जेल निकाल लें। अगर आपके पास एलोवेरा नहीं है तो आप मार्केट में बिकने वाले एलोवेरा जेल का उपयोग कर सकती हैं।
- अब एक बाउल लें इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल लें।
- इस जेल में शहद मिला लें।
- इसके बाद अब इस मिश्रण में नारियल और बादाम का तेल मिलाकर इसका पेस्ट बना लें।
- जब पेस्ट क्रीम की तरह मिक्स हो जाए तो इसे कांच की बोतल में रख लें।
- अब इस बोतल को फ्रिज में रख दें।
- अब आप इस मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
नोटः नेचुरल चीजों से बने इस मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल आप केवल 4 से 5 दिनों तक ही कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ेंःगर्मियों में ट्रैवल के दौरान इस तरह करें अपनी स्किन की देखभाल
ड्राई स्किन के लिए होममेड मॉइश्चराइजर

ड्राई स्किन की महिलाएं अक्सर अपनी स्किन को लेकर परेशान रहती हैं। गर्मियों के मौसम में भी उनकी स्किन काफी रफ हो जाती है। त्वचा की देखभाल के लिए आप घर पर मॉइश्चराइजर बना सकती हैं। (ड्राई स्किन की देखभाल कैसे करें)
सामग्री
- एक चम्मच शहद
- दो चम्मच ग्लिसरीन
- दो चम्मच ग्रीन टी पानी
- एलोवेरा जेल
विधि
- एक बाउल लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच शहद डाल लें।
- अब इसमें दो चम्मच ग्लिसरीन डालें
- अब इस मिश्रण में एलोवेरा जेल डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इस मिश्रण में ग्रीन टी का पानी डालकर इसे अच्छे से पेस्ट बना लें।
- जब पेस्ट क्रीम की तरह मिक्स हो जाए तो इसे कांच की बोतल में रख लें।
- अब इस बोतल को फ्रिज में रख दें।
- लीजिए आपका मॉइश्चराइजर बनकर तैयार है।
नॉर्मल स्किन के लिए DIY मॉइश्चराइजर

नॉर्मल स्किन के लिए आप गुलाब जल मॉइश्चराइजर का यूज कर सकती हैं। इस मॉइश्चराइजर का यूज करने से चेहरे के पिंपल दूर हो जाएंगे। (त्वचा की देखभाल कैसे करें)
सामग्री
- आधा कप गुलाब की पंखुड़ियां
- रोज वाटर
- 2 चम्मच एलोवेरा जेल
इसे जरूर पढ़ेंःटेलकम पाउडर का इस्तेमाल करने से हो सकता है यह नुकसान, एक्सपर्ट से जानिए
विधि
- सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को पानी में डालकर उबाल लें।
- इसके बाद इस पानी में रोज वाटर मिला लें।
- इसके बाद एक बाउल में पानी को छान लें।
- अब इस पानी में एलोवेरा जेल अच्छे से मिलाएं। (एलोवेरा जेल लगाने के फायदे)
- इसके बाद इसे बोतल में रख स्टोर कर लें।
- अब इस बोतल को फ्रिज में रख दें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।