होठों को गुलाबी और खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती है। कुछ महिलाएं बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलू उपाय आजमाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे होममेड लिप बाम के बारे में बताएंगे, जिसे आप कम खर्चे में घर पर तैयार कर सकती हैं और इससे आपको बेहतर रिजल्ट देखने को भी मिल सकता है।
होममेड लिप बाम
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि अपने होठों को खूबसूरत बनाने के लिए और इन्हें गुलाबी करने के लिए आप घर पर कम खर्चे में होममेड लिप बाम तैयार कर सकती है। होममेड लिप बाम बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी जैसे -
होममेड लिप बाम बनाने के लिए सामग्री -
- कोको बटर
- कॉफी पाउडर
- मोम
- शहद
- नारियल या बादाम तेल
होममेड लिप बाम बनाने का तरीका -
होठों को गुलाबी और खूबसूरत बनाने के लिए अगर आप घर पर होममेड लिप बाम तैयार कर रही है, तो सबसे पहले मॉम को पिघलने दें।
मोम को पिघलाने के लिए आप एक बर्तन में पानी रखकर उसे गर्म कर लें, फिर उसके ऊपर एक प्लेट या कटोरी में मोम रख कर उसे ढाक दें। थोड़ी देर में यह पिघल जाएगा।
अब आप मोम में थोड़ा कोको पाउडर और कॉफी पाउडर मिक्स कर दे। यह लिप बाम को कलर देने में और इसे खुशबूदार बनाने में मदद करेंगे या आपके होठों की खूबसूरती को भी बढ़ा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:कैसे पता करें लॉन्ग लास्टिंग है लिपस्टिक? ये 3 ट्रिक्स बचा सकते हैं आपका बहुत सारा पैसा
कॉफी पाउडर और कोको पाउडर मिलने के बाद आप इसमें बादाम का तेल या नारियल तेल मिलाकर उसे अच्छी तरह मिक्स कर ले।
इस मिश्रण को आप एक खाली डिब्बी में भर लें और थोड़ी देर के लिए इसे सेट होने के लिए रख दें। आपको डिब्बी का ढक्कन नहीं लगाना है, इसे आप खुला छोड़ सकती है।
कुछ घंटे होने के बाद आप चाहे तो इस डिब्बी को फ्रिज में भी रख सकती है। ताकि यह अच्छी तरह जम जाए उसके बाद आप इस लिप बाम का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपके होठों को खूबसूरत बनाने में बहुत मदद करेगा।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें:Beetroot Lip Balm: चुकंदर लिप बाम का इस्तेमाल कर घर बैठे पाएं गुलाबी होंठ
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों