कैसे पता करें लॉन्ग लास्टिंग है लिपस्टिक? ये 3 ट्रिक्स बचा सकते हैं आपका बहुत सारा पैसा
-1751437565405.webp)
महिलाएं मेकअप ना करें, ऐसा हो ही नहीं सकता है। अधिकतर महिलाओं को मेकअप करना बहुत पसंद होता है। लेकिन मेकअप करने के बाद सबसे ज्यादा बुरा तब लगता है, जब सुबह लगाई हुई लिपस्टिक 3 से 4 घंटे में गायब हो जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक बताएंगे, जिनकी मदद से आप लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक को चुन सकती हैं।
1. लोकल लिपस्टिक के बजाय ब्रांडेड लिपस्टिक खरीदें
जब भी आप लिपस्टिक खरीदने के लिए बाजार जाएं या ऑनलाइन ऑर्डर करें, तो सबसे पहले आप ब्रांडेड लिपस्टिक का ही चयन करें। ऐसे कई ब्रांड बाजार में है, जो लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक बनाते हैं। आप किसी भी जानें माने ब्रांड की लिपस्टिक के बारे में रिसर्च कर उसे खरीद सकती हैं। लोकल लिपस्टिक कम समय में गायब हो जाती है और इससे होठों को नुकसान भी बहुत सकता है।

2. लिपस्टिक खरीदने से पहले ट्रांसफर चेक जरूर करें
जब भी आप लिपस्टिक खरीदने जाए, तो दुकान पर ही आप लिपस्टिक लॉन्ग लास्टिंग है या नहीं इस चीज का पता लगा सकती है। इसके लिए आप लिपस्टिक को अपनी हाथ के पिछले हिस्से पर लगाएं। जब लिपिस्टिक सुख जाए, तब उंगली या टिशू पेपर की मदद से इसे धीरे से दबा कर चेक करें। अगर लिपिस्टिक टिशू पेपर से मिट गई है या उसका रंग टिशू पेपर पर लग गया है, तो ऐसी लिपस्टिक लॉन्ग लास्टिंग नहीं है।
यह भी पढ़ें: अपनी वॉर्डरोब में जरूर रखें ये 6 तरह की जींस! मॉडर्न और स्टाइलिश लुक के लिए है बेस्ट
3. मैट फिनिश और लिक्विड मैट लिपस्टिक चुने
अगर आप लिपस्टिक को लंबे समय तक लगाकर रखना चाहती हैं, तो लिपस्टिक खरीदते वक्त आप चिपचिपी या चिकनी लिपस्टिक खरीदने के बजाय मैटिफाइंग या मैट फिनिश लिपस्टिक का चयन कर सकती हैं। इनमें नमी कम होती है और यह लंबे समय तक टिकी रह सकती है।

इसके अलावा आप ऐसी लिपस्टिक भी ले सकती हैं, जो लिक्विड से मैट हो जाती हैं और नॉन ट्रांसफर भी होती है। यह सबसे ज्यादा लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक मानी जाती है। इन सभी टिप्स की मदद से आप लंबे समय तक टिकी रहने वाली लिपस्टिक चुन सकती है।
यह भी पढ़ें: चेहरे की खूबसूरती को और बढ़ा देगी ये 4 kundan nose pin designs ट्रेडीशनल के साथ एथनिक लुक के लिए भी है बेस्ट
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
- लिपस्टिक लगाने से पहले होठों पर क्या लगाना चाहिए?
- लिपस्टिक लगाने से पहले होठों पर लिप प्राइमर लगाना चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।