Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:37 AM IST

होठों की ड्राइनेस से आप भी हैं परेशान, तो इस एक चीज को हफ्ते भर लगाने से मिलेगा आराम

अगर आप भी अपने होठों को खूबसूरत बनाने के लिए पैसा खर्च कर चुकी है और साथ ही घरेलू उपाय भी आजमाना चाहती है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिनकी मदद से आप होठों की ड्राइनेस को कम कर सकती हैं।
Updated:- 2025-08-28, 19:12 IST
image

अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती है। लेकिन कुछ छोटी-छोटी चीज उनकी खूबसूरती को कम कर देती है। जैसे अधिकतर महिलाएं होठों की ड्राइनेस की वजह से परेशान रहती है और वह इन्हें खूबसूरत बनाने के लिए काफी प्रयास भी करती है।

होठों की ड्राइनेस को कम करने के उपाय

अगर आप भी अपने होठों को खूबसूरत बनाने के लिए पैसा खर्च कर चुकी है और साथ ही घरेलू उपाय भी आजमाना चाहती है, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिनकी मदद से आप होठों की ड्राइनेस को कम कर सकती हैं। 

1 - 2025-08-28T182640.101

होठों पर एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल

अगर आप भी होठों की ड्राइनेस की वजह से परेशान रहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर कुछ आसान उपाय आजमाकर अपने होठों को खूबसूरत और हाइड्रेट रख सकती हैं। इसके लिए आप रोजाना रात में सोने से पहले अपने होठों पर एलोवेरा जेल लगा सकती हैं। एलोवेरा जेल आपके होठों को हाइड्रेट रखने में मदद करेगा और इन्हें मुलायम बनाएगा।

यह भी पढ़ें:  रात में सोने से पहले लगा लें एलोवेरा जेल के साथ ये एक चीज, चेहरे का बढ़ेगा ग्लो

होठों पर टी ट्री ऑयल लगाएं

यही नहीं एलोवेरा जेल के अलावा आप अपने होठों पर टी ट्री ऑयल भी लगा सकती हैं। यह भी आपके होठों को मुलायम और सॉफ्ट बनाने में मदद करेगा। आप चाहे तो इस तेल के साथ विटामिन ई कैप्सूल की कुछ बूंदें भी मिक्स कर सकती हैं। इसे अपने होठों पर रात में सोने से पहले से लगा सकती है। यह आपके होंठ को गुलाबी, खूबसूरत और मुलायम बनाने में मदद करेगा। इन उपायों की मदद से आप कम खर्चे में अपने होठों को खूबसूरत बना सकती हैं।

2 - 2025-08-28T182636.021

यह भी पढ़ें:   चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देगा आलू से बना ये खास फेस पैक, शहद का इस्तेमाल कर ऐसे करें इसे घर पर तैयार

नोट: स्किन पर किसी भी चीज को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।