घर पर बना सकती हैं Lip और Cheek Tint, जानें तरीका

होंठों और गालों के लिए आप घर मौजूद चीजों से लिप और चीक टिंट बना सकती हैं और अपने काफी पैसे बचा सकती हैं। इसके लिए आप पुरानी आईशैडो का इस्तेमाल कर सकती हैं।

 
how to make lip and cheek tint at home in hindi
how to make lip and cheek tint at home in hindi

मेकअप करना तो हम सभी बेहद पसंद करते हैं और इसके लिए आए दिन नए से नए मेकअप प्रोडक्ट्स को खरीदकर अपनी वैनिटी में शामिल भी करते रहते हैं। वहीं बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स बहुत महंगे होते हैं और इसे हर व्यक्ति नहीं खरीद सकता है।

बदलते मेकअप ट्रेंड में आजकल Lip और Cheek Tint को काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप घर पर इसे बना सकती हैं और अपने काफी सारे पैसे आसानी से बचा सकती हैं?

अगर नहीं तो इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं वो आसान तरीका जिसे फॉलो कर आप घर में ही आसानी से Lip और Cheek Tint बना पाएंगी।

आवश्यक सामग्री

eye shadow

  • पिंक आईशैडो
  • विटामिन-ई की कैप्सूल
  • लिक्विड हाइलाइटर
  • मॉइस्चराइजर

इसे भी पढ़ें :Homemade Makeup : इस तरह से घर पर बनाएं कॉन्टूरिंग क्रीम

बनाने का तरीका

lip tint

  • सबसे पहले एक बाउल में घर पर रही पुरानी आई शैडो पैलेट में से अपनी स्किन टोन के अनुसार मिलता-जुलता पिंक कलर निकाल लें।
  • इसे स्पैचुला की मदद से आप आई शैडो को बारीक पाउडर फोम में बना सकती हैं।
  • इसके बाद इसमें 2 ड्राप लिक्विड हाइलाइटर की मिलाएं।
  • साथ ही इसमें 2 बूंद मॉइस्चराइजर की मिला सकती हैं।
  • इसमें आप एक कैप्सूल विटामिन-ई की भी काट कर डालें।
  • इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
  • मिलाने के बाद आप इसे छोटे पॉट में दाल कर बंद कर दें और फ्रिज में रख दें।
  • आप चाहे तो इसमें तो वैक्स भी दाल सकती हैं, लेकिन बिना वैक्स डाले भी ये टिंट की तरह ही काम करेगा।
  • करीब 2 से 4 घंटे इसे फ्रिज में रखने के बाद Lip और Cheek Tint पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।

कैसे करें इस्तेमाल?

cheek tint

  • इसका इस्तेमाल आप कई तरीके से कर सकती हैं।
  • रोजाना के लिए अक्सर इसका इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि ये आपके चेहरे को नेचुरल ग्लो देने में मदद करता है।
  • वहीं इसका इस्तेमाल आप आई मेकअप करने के लिए भी कर सकती हैं।
  • ब्लश के अलावा आपको अलग लिप्स पर केवल हल्का पिंक इफेक्ट चाहिए तो उसके लिए ये टिंट आपके बहुत काम में आएगा।

इसे भी पढ़ें :क्रीम कॉन्टूरिंग करते समय इन बातों का रखें ख्याल

अन्य टिप्स

घर पर टिंट बनाने के लिए आई शैडो और हाइलाइटर के शेड को चुनते समय आप अपनी स्किन टोन के कलर का खास ख्याल रखें और उसी के हिसाब से ही शेड को चुनें।

अगर आपको घर पर Lip और Cheek Tint बनाने का आसान तरीका पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP