जिस तरह हम अपनी स्किन का ख्याल रखती हैं, ठीक उसी तरह होंठ भी केयर मांगते हैं। इसके लिए लिप बाम का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा माना जाता है। शायद यही वजह है कि हम सभी लिप बाम को अपने बैग में जरूर रखती हैं, फिर चाहे ऑफिस जाना हो या कॉलेज, यह हमारा साथ कभी नहीं छोड़ता। जब भी होंठ हल्के से भी रूखे लगते हैं, हम लिप बाम लगा लेती हैं। हम सभी को लगता है कि हम दिन में जितनी बार लिप बाम का इस्तेमाल करेंगी, होंठ उतने ही नरम और गुलाबी बनेंगे।
लेकिन क्या आपको पता है कि लिप बाम से जुड़ी कुछ आदतें आपके होंठों को फायदा पहुंचाने की जगह काला और बेजान बना सकती हैं। दरअसल, अधिकतर लिप बाम में केमिकल्स या आर्टिफिशियल कलर को मिक्स किया जाता है, इसलिए इन्हें समझदारी से इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है। इनसे शुरुआत में तो राहत मिलती है, मगर धीरे-धीरे वही होंठों पर पिगमेंटेशन छोड़ देता है।
यहां आपको यह समझना चाहिए कि लिप बाम बुरा नहीं है, बस आपको इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना आना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको लिप बाम से जुड़ी कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में बता रही हैं, जो आपके होंठों को नुकसान पहुंचा सकती हैं-
अक्सर लिप बाम में मेन्थाल, कपूर, अल्कोहल या आर्टिफ़िशियल ख़ुशबू को मिक्स किया जाता है। इससे आपको लिप बाम से अच्छी खुशबू आती है। साथ ही, जब आप इन्हें होंठों पर लगाती हैं तो ये आपको एक ठंडक का अहसास करवाते हैं। लेकिन धीरे-धीरे ये नमी खींच लेते हैं और आपको होंठों पर जलन या दाग की शिकायत हो सकती है। इसलिए, इस तरह के लिप बाम को अपने लिप केयर रूटीन में शामिल करने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: चेहरे के लिए अलसी का ऐसे करें इस्तेमाल, दाग धब्बे भी होंगे साफ और फेस बनेगा चमकदार
लिप बाम होंठों की नमी को बनाए रखने में मदद करते हैं, इसलिए अधिकतर लड़कियां इन्हें हर घंटे में लगाना पसंद करती हैं। धीरे-धीरे हर थोड़ी देर में लिप बाम लगाना एक आदत बन जाती है। हालांकि, इससे होंठों को काफी नुकसान होता है। दरअसल, इससे होंठ अपनी नेचुरल रिपेयर करने की क्षमता खो देते हैं और बाम पर डिपेंड हो जाते हैं। इतना ही नहीं, इससे आपको होंठों में इरिटेशन व पिगमेंटेशन की शिकायत भी हो सकती है।
जब भी आप लिप बाम को अपने लिप केयर रूटीन में शामिल करती हैं तो आपको उसकी क्वालिटी का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए। कभी भी घटिया क्वालिटी का लिप बाम नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि इससे होंठों को काफी नुकसान पहुंचता है। साथ ही साथ, पुराने व एक्सपायर्ड लिप बाम का टेक्सचर बदल जाता है और बैक्टीरिया उसमें पनप जाते हैं। इस तरह के लिप बाम होठों पर छोटे-छोटे दाने, इंफेक्शन और पिगमेंटेशन की वजह बन सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Skin Problem Remedies: फेस स्क्रब करने के बाद हो रही है चेहरे पर कई प्रॉब्लम, तो ये टिप्स आएगी आपके काम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।