Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:05 AM IST

खीरे की मदद से घर पर बना सकती हैं फेस टोनर, जानें कैसे

त्वचा की देखभाल करने के लिए आपको स्किन टाइप के हिसाब से ही सभी प्रोडक्ट्स का चुनाव करना चाहिए। वहीं स्किन टाइप को जानने के लिए आप किसी एक्सपर्ट की मदद भी ले सकती हैं।
Updated:- 2023-05-05, 19:44 IST
how to make hydrating face toner at home using cucumber in hindi

त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। इस बात को हम अच्छी तरह से जानते हैं। त्वचा की देखभाल करने के लिए हम आए दिन कई तरह के स्किन केयर रूटीन को फॉलो करते हैं। वहीं चेहरे की त्वचा को हाइड्रेटेड बनाए रखना भी बहुत जरूरी होता है और इसके लिए आपको मार्केट में कई तरह के फेस टोनर मिल जाएंगे।

वहीं मार्केट से मिलने वाले इन प्रोडक्ट्स में कई तरह के केमिकल मौजूद होते हैं जो आपकी त्वचा को बहुत नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसा फेस टोनर जो घर में मौजूद खीरे की मदद से आप आसानी से बना सकती हैं और त्वचा को हाइड्रेटेड बना सकती हैं।

आवश्यक सामग्री 

face toner with aloe vera

  • खीरा 
  • एलोवेरा 

इसे भी पढ़ें :  गर्मियों में त्वचा के लिए बेस्ट रहेंगे ये Face Toner

खीरे के फायदे 

  • खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करते हैं।
  • इसमें मौजूद तत्व स्किन को डीप क्लीन करने के काम आते हैं।
  • साथ ही इसमें मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट तत्व चेहरे पर मौजूद पोर्स का साइज बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।

face toner with cucumber

एलोवेरा के फायदे 

  • एलोवेरा त्वचा के रूखेपन को कम करने का काम करता है।
  • स्किन को डीप डीप क्लीन करने के लिए एलोवेरा बेहद फायदेमंद होता है।
  • एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को पोषण देने में मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें :  जानिए टोनर को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के कुछ बेहतरीन आईडियाज

बनाने का तरीका  

  • टोनर बनाने के लिए सबसे पहले करीब 1 खीरे को पीसकर उसका जूस एक बाउल में निकाल लें।
  • इसके बाद आप एलोवेरा की पत्तियों में से जेल को निकाल कर बाउल में डालें।
  • इसके बाद करीब आधे लीटर पाने में इन दोनों के मिक्सचर को डालकर मिक्स कर लें।
  • इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और अच्छी तरह से इन्हें पीस लें।
  • आप चाहे तो इस टोनर को एक खली बॉक्स में डालकर फ्रिज में रख सकती हैं।
  • ठंडा होने के बाद आप इसे चेहरे पर कॉटन या स्प्रे बोतल की मदद से लगा सकती हैं।

face toner for face

कैसे करें इस्तेमाल?

  • इस टोनर का इस्तेमाल आप स्किन केयर करते समय कर सकती हैं। 
  • साथ ही आप चाहे तो रात में सोते समय इसे चेहरे पर स्प्रे बोतल की मदद से स्प्रे कर सकती हैं।

 

 

अगर आपको घर पर मौजूद चीजों से फेस टोनर बनाने का आसान तरीका पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।