त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए ये पील-ऑफ मास्क आएंगे काम

अगर आप अपनी स्किन को डीप क्लीन नहीं करेंगी तो इसके कारण त्वचा पर दाने हो सकते हैं। यही नहीं आपके चेहरे का नूर भी छिन जाएगा। इसलिए त्वचा को डीप क्लीन करना जरूरी होता है। 
Updated:- 2023-03-13, 12:39 IST
peel off mask for deep cleanse skin

त्वचा को डीप क्लीन जरूर करना चाहिए। अन्यथा स्किन पर पिंपल्स और एक्ने की समस्या हो सकती है। स्किन को डीप क्लीन करने के लिए आप पील ऑफ मास्क का इस्तेमाल करन सकती हैं। यह मास्क स्किन को डीप क्लीन करने से लेकर पोर्स को टाइट करते हैं। यही नहीं डेड स्किन को रिमूव करके त्वचा को इंस्टेंट ग्लो देने का भी काम करते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको पील ऑफ मास्क बनाना सिखाएंगे। इसलिए इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

ऑरेंज पील ऑफ मास्क

orange peel off mask for deep clean skin
संतरे का इस्तेमाल त्वचा पर कई तरीकों से किया जा सकता है। मास्क से लेकर क्रीम के रूप में। बाजार में भी आपको ऑरेंज पील ऑफ मास्क मिल जाएंगे, लेकिन इनमें केमिकल होता है जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए आपको घर पर भी यह मास्क बनाना चाहिए।

क्या चाहिए?

  • 4 चम्मच संतरे का जूस
  • 2 चम्मच अनफ्लेवर्ड जिलेटिन

क्या करें?

  • सबसे पहले 1 संतरे का जूस निकाल लें।
  • जूस निकालने के लिए आप मिक्सी या अपने हाथों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • अब डबल बॉयलर में 4 चम्मच संतरे का जूस में 2 चम्मच अनफ्लेवर्ड जिलेटिन डालें।
  • जिलेटिन को अच्छे से पिघलने दें, ताकि वह संतरे के रस के साथ अच्छे से मिक्स हो जाए।
  • अब इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें।
  • लीजिए तैयार है आपको डीप क्लींजिंग होममेड पील ऑफ मास्क।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • एक साफ ब्रश लें।
  • अब ब्रश की मदद से पील ऑफ मास्क को पूरे चेहरे पर लगाएं।
  • चेहरे पर इस मास्क के दो कोट लगाएं, ताकि इसे रिमूव करने में परेशानी न हो।
  • अब मास्क को सूखने के लिए छोड़ दें।
  • मास्क को फिंगरटिप की मदद से रिमूव कर लें।
  • अगर कुछ रह गया हो तो आप पानी से चेहरे को साफ कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:ये होममेड Peel Off Mask होंगे हर तरह की स्किन के लिए बेस्ट

इस मास्क के फायदे

benefits of using orange peel off mask

  • संतरे में विटामिन सी पाया जाता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। विटामिन सी से चेहरा डीप क्लीन होता है।
  • इस पील ऑफ मास्क के उपयोग से आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा।
  • जिलेटिन त्वचा में हेल्दी स्किन सेल्स को प्रमोट करता है।
  • इस मास्क के इस्तेमाल से फाइन लाइन्स और झुर्रियों की समस्या भी कम होगी।

इसे भी पढ़ें:DIY Peel Off Mask : घर पर इन चीजों से बनाएं पील ऑफ मास्क

चारकोल से बनाएं मास्क

charcoal peel off mask for deep clean skin
त्वचा के लिए चारकोल फायदेमंद होता है। यह स्किन को डीप क्लीन करने में मदद करता है। आप चारकोल की मदद से पील-ऑफ मास्क बना सकती हैं।

क्या चाहिए?

  • आधा चम्मच एक्टिवेटेड चारकोल
  • आधा चम्मच अनफ्लेवर्ड जिलेटिन
  • डिस्टिल्ड वाटर

क्या करें?

  • एक छोटे से बर्तन में आधा चम्मच एक्टिवेटेड चारकोल, आधा चम्मच अनफ्लेवर्ड जिलेटिन और थोड़ा सा गुनगुना डिस्टिल्ड वाटर डालें।
  • अब तीनों टीजों को अच्छे से मिला लें।
  • लीजिए बन गया आपका चारकोल डीप क्लीन पील ऑफ मास्क।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • ब्रश की मदद से इस मास्क को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं।
  • आंखों के आस पास के एरिया पर लगाने से बचें।
  • अब मास्क को सूखने दें, फिर दोबारा एक कोट लगाएं।
  • जब मास्क सूख जाए तब इसे ऊपर की तरफ से निकालें।
  • अब अपना चेहरा धो लें।
  • इस मास्क के उपयोग से आपकी स्किन डीप क्लीन हो जाएगी।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।