ग्लोइंग स्किन के लिए हफ्ते में एक बार लगाएं ये सस्ता घर बना उबटन, दिखेंगी खूबसूरत

अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए और स्किन प्रॉब्लम से राहत पाने के लिए आप ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया ये खास होममेड उबटन का इस्तेमाल कर सकती हैं। 
image

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए महिलाएं कई उपाय करती हैं। कुछ महिलाएं होम रेमेडीज का इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहती हैं और स्किन प्रॉब्लम से राहत पाना चाहती हैं, तो आप ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया ये खास होममेड उबटन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस उबटन को बनाने का तरीका भी बहुत आसान है।

नेचुरल ग्लो के लिए होममेड उबटन

चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए अगर आप भी फेस पर उबटन लगाने वाली हैं, तो घर पर एक्सपर्ट का बताया खास उबटन ट्राई कर सकती हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि अगर आप भी अपने चेहरे को नेचुरल ग्लो देना चाहती हैं, तो घर पर कम खर्च में आसानी से फेस उबटन तैयार कर सकती हैं।इस उबटन का फेस पर इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकती हैं।

2 - 2025-07-23T145440.232

ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने आगे बताया कि चावल के आटे से बने उबटन को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

यह भी पढ़ें:सावन के महीने में चेहरे को ऐसे बनाएं खूबसूरत, ये 2 फेस पैक आएंगे आपके काम

चावल के आटे से उबटन बनाने के लिए सामग्री -

चावल के आटे से उबटन बनाने का तरीका -

चावल के आटे से उबटन बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कंटेनर में चावल का आटा निकाल लें, फिर इसमें चुटकी भर हल्दी और थोड़ा कच्चा दूध मिला दें। इसे अच्छी तरह मिक्स करने के बाद उसमें नारियल तेल मिला दें। अब आपका उबटन बनकर तैयार है। आप इसे अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। उबटन का इस्तेमाल करने से पहले अपने चेहरे को साफ़ पानी से धो लें, उसके बाद ही इसे फेस पर अप्लाई करें।

इन बातों का रखें ध्यान

इस उबटन को आप एक हफ्ते में एक या दो बार ही इस्तेमाल करें। आपको इस उबटन को चेहरे पर कम से कम 30 मिनट तक लगाकर रखना है। समय पूरा होने के बाद आप इस उबटन को चेहरे से निकालते हुए हलके हाथों से मसाज करें। इससे चेहरे पर जमी गन्दगी कम होगी। ध्यान रहे आपको चेहरे की मसाज ज्यादा जोर से नहीं करनी हैं। नहीं तो स्किन प्रॉब्लम भी हो सकती हैं।

1 - 2025-07-23T145436.449

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें:Beetroot Lip Balm: चुकंदर लिप बाम का इस्तेमाल कर घर बैठे पाएं गुलाबी होंठ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP