घर पर तैयार करें होममेड फेस वॉश, कम खर्च में पाएं ग्लोइंग त्वचा

अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए फेस वॉश का इस्तेमाल करती हैं, तो आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे, कि कैसे आप बताएंगे, कि कैसे अब आप घर पर ही बाजार जैसा फेस वॉश तैयार कर सकती हैं।
image

बरसात का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में अधिकतर महिलाएं स्किन प्रॉब्लम का सामना करती हैं। बदलते मौसम में त्वचा सम्बंधित समस्या होना एक आम बात है। ऐसे में अगर आप भी अपने चेहरे की केयर करती हैं और अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए फेस वॉश का इस्तेमाल करती हैं, तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे, कि कैसे आप बताएंगे, कि कैसे अब आप घर पर ही बाजार जैसा फेस वॉश तैयार कर सकती हैं।

घर पर तैयार करें फेस वॉश

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि मानसून में चेहरे की खूबसूरती को बरक़रार रखने के लिए महिलाएं कई उपाय करती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आप घर पर कुछ चीजों का इस्तेमाल कर फेस वॉश तैयार कर सकती हैं। यह फेस वॉश न सिर्फ आपको स्किन प्रॉब्लम से राहत दिलाने में मदद करेगा बल्कि इससे आप अपने चेहरे की स्किन को सॉफ्ट भी बना सकती हैं। फेस वॉश बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेंगी। जैसे -

1 - 2025-07-29T122213.427

फेस वॉश बनाने के लिए सामग्री -

  • बादाम
  • कच्चा दूध
  • मलाई
  • चन्दन पाउडर

फेस वॉश बनाने का तरीका

अगर आप भी घर पर होममेड फेस वॉश बनाने का सोच रही हैं, तो इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है।

फेस वाश बनाने के लिए सबसे पहले आप बाजार से बादाम पाउडर खरीद कर ला सकती हैं या बादाम को पीसकर उसका पेस्ट बना सकती हैं।

इसके बाद आप इस पाउडर में थोड़ा कच्चा दूध और मलाई मिक्स कर दें।

दोनों को अच्छी तरह मिलाने के बाद आप इसमें खुशबू के लिए चन्दन पाउडर ऐड कर दें।

ये भी पढ़ें:दही और नीम का इस्तेमाल कर घर पर बनाएं सस्ता फेस पैक, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

आप चाहें तो इस फेस वॉश में गुलाब जल भी शामिल कर सकती हैं।

2 - 2025-07-29T122210.876

इस फेस वॉश से आप रोजाना अपने चेहरे को वॉश कर सकती हैं। इसका इस्तेमाल करने से पहले आप चेहरे को धो सकती हैं।

इस होममेड फेस वॉश का इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें।

अगर आपको किसी तरह की कोई समस्या होती हैं, तो आप डर्मेटोलॉजिस्ट या एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

ये भी पढ़ें:चंदन पाउडर के साथ इस चीज को मिलाकर आप भी बना सकती हैं अपने चेहरे को खूबसूरत, मिलेंगे कई फायदे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP