Wed Sep 23, 2026 | Updated 03:32 PM IST

Glowing Skin: स‍िर्फ ₹5 में घर बैठे म‍िलेगा गुलाबी न‍िखार, बस बना लें सबसे सस्‍ती होममेड क्रीम

Pink Glowing Skin: आज के समय में हर कोई चाहता है क‍ि उसकी स्‍क‍िन ग्‍लाेइंग, क्‍लीन और सॉफ्ट नजर आए। इसके ल‍िए लोग महंगे क्रीम और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्‍तेमाल करते हैं। ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही होममेड क्रीम बना सकती हैं। अगर आप न‍ियम‍ित रूप से इस क्रीम का इस्‍तेमाल करेंगी तो गुलाबी नि‍खार जरूर म‍िलेगा।
Updated:- 2026-06-11, 20:16 IST
pink glowing skin

खूबसूरत दिखने की चाहत भला किसे नहीं होती है। इसके लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। कोई बाजार से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदता है तो कुछ लोग घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। इसके अलावा कुछ लोग पार्लर जाकर महंगे ब्लीच, फेशियल और क्लीनअप भी करवाते हैं। किसी को ग्लास स्किन पाने की ख्वाहिश होती है, तो कुछ लोगों को गोल्डन निखार चाहिए होता है। मैं अपनी बात करूं तो मुझे गुलाबी निखार खूब पसंद आता है।

ऐसे में अगर आप भी गुलाबी निखार पाना चाहती हैं तो हम आपको एक ऐसी क्रीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर पर खुद से बना सकती हैं। इसे बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजें भी आपको घर पर आसानी से मिल जाएंगी। आइए जानते हैं-

diamond glowing skin (2)

पांच मिनट में बन जाएगी क्रीम

लखनऊ के विजय खंड की ब्यूटी एक्सपर्ट सिमरन शर्मा ने बताया कि वो खुद गुलाबी निखार पाने के लिए घर पर ये क्रीम बनाती हैं। इससे स्किन को ठंडक तो मिलती ही है, साथ ही चेहरे पर गजब का निखार भी आता है। खास बात तो ये है कि आप इस क्रीम को सिर्फ 5 मिनट में बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Makeup Tips: ऑयली स्किन पर ऐसे करें मेकअप, तपती गर्मी में भी ख‍िला-खि‍ला द‍िखेगा चेहरा

क्रीम बनाने के लिए आपको क्या चाहिए?

  • 4 से 5 फ्रेश गुलाब के फूल (साफ और धुले हुए)
  • 1 चम्मच कच्चा दूध
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल

यह भी पढ़ें- Hair Care: ब‍िना शैंपू के भी चमक जाएंगे गंदे और ऑयली बाल, बस करने हाेंगे ये काम

क्रीम बनाने का तरीका भी जानें

  • क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छे से धो लें
  • अब इन्हें पीसकर पेस्ट बना लें
  • इस पेस्ट में कच्चा दूध और एलोवेरा जेल मिलाएं
  • इसके बाद इन तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें
  • बस आपकी होममेड क्रीम तैयार है

diamond glowing skin (1)

कैसे करें इस्तेमाल?

  • सबसे पहले चेहरे काे साफ कर लें
  • अब इस क्रीम को चेहरे और गर्दन पर लगाएं
  • 5 मिनट तक हल्के हाथ से मसाज करें
  • फिर 15 से 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें
  • इसके बाद सादे पानी से धो लें

यह भी पढ़ें- DIY Foot Scrub: कम पैसे में दूध जैसे गोरे हो जाएंगे पैर, क‍िचन में रखी इस 1 चीज से करें फुट स्‍क्रब

कितनी बार करे इस्तेमाल?

अगर आप अच्छा रिजल्ट पाना चाहती हैं तो हफ्ते में तीन से चार बार इसका इस्तेमाल करना सही रहता है। बस ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा मात्रा में इसे न लगाएं। अगर पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। वहीं अगर आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या है तो आप डॉक्टर से सलाह लेकर ही इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- K-Beauty: ₹1 में घर पर बनाएं सबसे सस्‍ती Cream, शीशे जैसा चमक उठेगा चेहरा

तो अगर आप नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करेंगी तो आपको गुलाबी निखार जरूर मिलेगा। साथ ही आपकी स्किन सॉफ्ट लगेगी और फ्रेशनेस भी बनी रहेगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।