K-Beauty: ₹1 के इस नुस्खे से घर पर बनाएं सबसे सस्‍ती कोरियन क्रीम, चेहरे पर आएगा शीशे जैसा निखार

How To Make Cream For Glass Skin: गर्मियों में हमारी स्‍क‍िन को कई तरह की द‍िक्‍कतें होने लगती हैं। चेहरा थका-थकर सा नजर आने लगता है। इसके ल‍िए लोग ऐसे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट खरीदते हैं ज‍िससे आपको ग्‍लोइंग स्‍क‍िन म‍िल सके। ऐसे में हम आपको एक ऐसी क्रीम के बारे में बताने जा रहे हैं ज‍िसे आप मात्र 1 रुपये के खर्च में घर पर ही बना सकती हैं। इसके इस्‍तेामल से आपको शीशे जैसा न‍िखार म‍िलेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में -
Updated:- 2026-05-06, 08:11 IST
image

Homemade Cream For Glass Skin: गर्मियों में न केवल हमें अपनी सेहत का खास ध्यान रखना पड़ता है, बल्कि स्किन और बालों को भी एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। इस मौसम में धूल, धूप और पसीने के कारण हमारी स्किन पर बुरा असर पड़ता है। स्किन डल हो जाती है और टैनिंग की दिक्कत भी देखने को मिलती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लड़कियां और महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। कोई बाजार के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदता है तो कुछ लोग घरेलू नुस्खे आजमाते हैं।

इन दिनों तो वैसे भी Korean Glass Skin का क्रेज लोगों में ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में अगर आप गर्मियों में ग्लास स्किन या चांद सा निखार पाना चाहती हैं तो हम आपको एक स्पेशल क्रीम के बारे में बताने जा रहे हैं। ये काफी सस्ती भी है और ग्लास स्किन पाने के लिए इसका इस्तेमाल सदियों ये किया जाता रहा है। मेरी दादी और नानी भी इसी एक चीज से क्रीम बनाया करती थीं। आइए इस क्रीम के बारे में जानते हैं-

homemade cream for korean glass skin (1)

किस चीज से बनाना होगा क्रीम?

ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट अमरीश कौर बताती हैं क‍ि ग्लास स्किन पाने के लिए चावल का पानी, चावल का फेस पैक सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। ऐसे में अगर आप क्रीम बनाना चाहती हैं तो चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। चावल तो लगभग सभी घरों में बनता है। ऐसे में ये सबसे सस्ती क्रीम होगी।

यह भी पढ़ें- K-Beauty: चेहरे पर इस तरह लगाएं एलोवेरा, शीशे जैसा चमक उठेगा चेहरा

घर पर क्रीम बनाने के लिए आपको क्या चाहिए?

हम आपको जिन चीजों से क्रीम बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, वो लगभग सभी घरों में आसानी से मिल जाती हैं। इसके लिए आपको बाजार से कुछ भी एक्स्ट्रा खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

  • 2-3 चम्मच चावल
  • पानी
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1-2 बूंद नारियल तेल (ऑप्शनल)

यह भी पढ़ें- K-Beauty: चेहरे पर चाहिए शीशे जैसा निखार, ताे फॉलो करें कोरियन ग्लास स्किनकेयर के बेसिक स्टेप्स

कैसे बनाएं क्रीम? (How To Make Rice Water Creaj)

  • सबसे पहले चावल को अच्छे से धो लें
  • अब इसमें पानी डालकर आधे या एक घंटे के लिए भिगो दें
  • अब इसी पानी को छानकर अलग कर लें (इसे ही राइस वॉटर कहा जाता है)
  • अब इस पानी को हल्का सा गाढ़ा होने तक पका लें धीमी आंच पर
  • इसके बाद इसे ठंडा होने दें
  • अब इसमें एलोवेरा जेल और नारियल का तेल मिलाएं
  • अच्छी तरह मिक्स कर लें
  • आपकी सबसे सस्ती क्रीम तैयार है

korean glass skin (5)

कैसे करें इस्तेमाल?

  • इसे इस्तेमाल करने के लिए चेहरे को धो लें
  • अब थोड़ी सी क्रीम लेकर चेहरे पर लगाएं
  • हल्के हाथों से 2 मिनट तक मसाज करें
  • इसे रोज रात में लगाना ज्यादा सही रहता है

क्या हैं इसके फायदे? K-Glass Skin

  • चावल का पानी स्किन को सॉफ्ट बनाता है
  • स्किन हाइड्रेट रहती है
  • चेहरे की डलनेस कम होती है
  • स्किन को नेचुरल ग्लो मिलता है

यह भी पढ़ें- K-Beauty: च‍िलच‍िलाती गर्मी में भी स्‍क‍िन को ठंडक पहुंचाएगा ये Ice Cube, चेहरे पर आएगा शीशे जैसा न‍िखार

इन बातों का रखें ध्यान (Homemade Cream For Korean Glass Skin)

  • क्रीम को 2 या 3 दिन से ज्यादा स्टोर न करें
  • फ्रिज में रखकर ही इस्तेमाल करें
  • अगर स्किन सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें
  • स्किन से जुड़ी कोई दिक्कत है तो इस्तेमाल करने से बचें
  • हमेशा ताजे चावल का ही इस्तेमाल करें
  • ज्यादा मात्रा में बनाकर स्टोर न करें

यह भी पढ़ें- K-Beauty: शीशे जैसी चमकती त्‍वचा चाह‍िए, तो क‍िचन में रखी इन 4 चीजाें का करें इस्‍तेमाल

तो अगर आप भी घर पर कोरियन ग्लास स्किन पाना चाहती हैं, तो सबसे सस्ती क्रीम आसानी से बना सकती हैं। अगर आप नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करेंगी तो आपको अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

FAQ
क्‍या हम घर पर क्रीम बना सकते हैं?
जी हां, चावल के पानी, नारि‍यल तेल और एलोवेरा जेल से आप घर पर क्रीम बना सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।