Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:44 AM IST

Makeup Tips: ऑयली स्किन पर ऐसे करें मेकअप, तपती गर्मी में भी ख‍िला-खि‍ला द‍िखेगा चेहरा

Makeup Tips For Oily Skin: गर्मी का मौसम आते ही हमारी स्‍क‍िन का बुरा हाल हो जाता है। ऑयली स्‍क‍िन वालों को तो और ज्‍यादा द‍िक्‍कत होती है। चेहरा बार-बार चिपचिपा हो जाता है। मेकअप करो तो वाे भी कुछ ही देर में मेल्‍ट होकर खराब हो जाता है। ऐसे में हम आपको मेकअप के कुछ ट‍िप्‍स दे रहे हैं ज‍िससे तेज गर्मी में भी आपका मेकअप खराब नहीं होगा।
Updated:- 2026-04-30, 08:14 IST
Makeup Tips For Oily Skin

Makeup Tips For Oily Skin Girls: गर्मी का मौसम आते ही स्किन से जुड़ी कई सारी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। धूल, धूप और पसीने के कारण चेहरा चिपचिपा हो जाता है। मेकअप करो तो वो भी कुछ ही देर में पसीने के कारण बह जाता है। कई बार तो ऐसा होता है कि हम घर से मेकअप करके निकलते हैं और ऑफिस या कॉलेज पहुंचते ही हमारा मेकअप खराब हो चुका होता है। बार-बार टचअप करना भी पॉसिबल नहीं होता है।

ऑयली स्किन वालों को तो और भी ज्यादा दिक्कत होती है। ऐसे में अगर आप भी गर्मियों में मेकअप को लेकर परेशान रहती हैं तो ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर ने कुछ आसान से टिप्स दिए हैं जिससे आपका मेकअप गर्मियों में भी खराब नहीं होगा। आइए उन टिप्स के बारे में जानते हैं-

weekend trip near delhi ncr (3)

चेहरे को अच्छे से साफ कर लें

मेकअप शुरू करने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ करना जरूरी है। दरअसल, ऑयली स्किन पर गंदगी और ऑयल जल्दी जमा हो जाते हैं, इसलिए फेस वॉश से चेहरे को जरूर धो लें। इससे मेकअप ज्यादा देर टिका रहेगा।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में फैल जाता है आंखों का Kajal, तो लगाने से पहले कर लें ये छोटा सा काम

मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं

कई लोग सोचते हैं कि ऑयली स्किन पर मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं होती है, लेकिन ऐसा नहीं है।ऑयल-फ्री मॉइश्चराइजर लगाने से स्किन टोन बैलेंस रहता है और ज्यादा ऑयल नहीं बन पाता।

प्राइमर का इस्तेमाल करें

अब प्राइमर का इस्तेमाल करें। ये मेकअप के बेस को स्ट्रॉन्ग बनाता है। दरअसल, प्राइमर का काम स्किन के पोर्स को स्मूथ बनाना होता है और ऑयल कंट्रोल करना भी होता है। फोरहेड, नोज और ठुड्डी पर प्राइमर जरूर लगाएं।

यह भी पढ़ें- Summer Makeup Tips: पसीने में भी नहीं बिगड़ेगा मेकअप, जानें आसान तरीके

मैट फिनिश फाउंडेशन चुनें

ऑयली स्किन वालों को हमेशा मैट फाउंडेशन ही लगाना चाहिए। आपको लिक्विड या क्रीम बेस वाले फाउंडेशन नहीं लगाने चाहिए क्योंकि ये जल्दी मेल्ट हो जाते हैं। ज्यादातर लोग यही गलती कर देते हैं।

कॉम्पैक्ट या लूज पाउडर से सेट करें

जब आप फाउंडेशन लगा लें तो उसके बाद चेहरे पर कॉम्पैक्ट या लूज पाउडर जरूर लगाएं। इसे अच्छे से सेट कर लें। ये पाउडर ऑयल काे कंट्रोल करने में मदद करता है और मेकअप भी सेट रहता है।

यह भी पढ़ें- Lip Care: बिना किसी नुकसान के ऐसे साफ करें Matte Lipstick, होंठ बनेंगे मुलायम

क्रीम की जगह पाउडर प्रोडक्ट्स चुनें

ब्लश, आईशैडो या हाईलाइटर में क्रीम प्रोडक्ट्स की जगह पाउडर वाले प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करें। कई लोग क्रीम बेस्ड प्रोडक्ट यूज करते हैं। मैं खुद ये गलती कर देती हूं। ऐसे में अगर आप पाउडर वाले प्रोडक्ट्स लगाएंगी तो ये ऑयली स्किन पर ज्यादा देर तक टिकेंगे और मेल्ट नहीं होंगे।

weekend trip near delhi ncr (4)

सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें

मेकअप पूरा होने के बाद सेटिंग स्प्रे जरूर लगाएं। ऐसा करने से आपकी स्किन पर मेकअप लॉक हो जाएगा और लंबे समय तक टिका रहेगा।

ब्लॉटिंग पेपर साथ रखें

अगर आपको ज्यादा देर तक बाहर रहना है और आपको ऐसा फील हाे कि आपका चेहरा ज्यादा ऑयली लग रहा है तो ब्लॉटिंग पेपर से हल्के से थपथपा लें। इससे ऑयल इसी में एब्जॉर्ब हो जाएगा और आपका मेकअप खराब नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- Lipstick Shades: अपनी आउटफिट के हिसाब से ऐसे चुनें परफेक्ट ल‍िपस्‍ट‍िक

सनस्क्रीन लगाना न भूलें

बस आपको एक बात का जरूर ध्यान रखना है कि मेकअप करने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाना है। इसके लिए आप ऑयल-फ्री और मैट फिनिश सनस्क्रीन ले सकती हैं। इससे आपकी स्किन चिपचिपी नहीं होगी।

तो अगर आपकी स्किन भी ऑयली है और गर्मियों में मेकअप करना और न करना एक जैसा लगता है तो आप ऊपर बताए गए तरीकों से मेकअप कर सकती हैं। इससे मेकअप ज्यादा देर तक टिका रहेगा और मेल्ट नहीं होगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।