Hair Care: बिना शैंपू के भी चमक जाएंगे गंदे और ऑयली बाल, बस करने हाेंगे ये काम

Hair Care Tips: गर्मियों में न केवल हमें अपनी सेहत का ध्यान रखना होता है, बल्कि स्किन और बालों को भी एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। बालों की बात करें तो धूल, प्रदूषण, धूप और पसीने के कारण ये काफी चिपचिपे हो जाते हैं। हम आज शैंपू करते हैं और शाम तक ही हमारे बाल चिपचिपे से होने लगते हैं। जब हमारे बाल गंदे लगते हैं तो पूरा लुक ही हमारा बिगड़ जाता है।
कई बार तो हमें कहीं जाना होता है और बाल इतने गंदे नजर आते हैं कि समझ ही नहीं आता है कि क्या करें? ऊपर से बाल धोने का टाइम भी नहीं होता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिससे बिना शैंपू किए भी आपके बाल स्मूथ और शाइनी हाे जाएंगे। आइए जानते हैं-
-1775103536839.jpg)
ड्राई शैंपू या बेबी पाउडर का करें इस्तेमाल
अगर आपके बाल ज्यादा ऑयली लग रहे हैं, तो आप ड्राई शैंपू या बेबी पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए बालों की जड़ों पर हल्का सा ड्राई शैंपू स्प्रे करें। अगर आपके पास ये नहीं है तो थोड़ा सा बेबी पाउडर लगा सकती हैं। इसके बाद कंघी या उंगलियों की मदद से इसे फैला दें। इससे बालों का ऑयल कम हो जाएगा और आपका लुक एकदम फ्रेश नजर आएगा।
यह भी पढ़ें- Summer Hair Care: गर्मियों में बाल हो गए हैं झाड़ू जैसे, तो टमाटर के रस का ऐसे करें इस्तेमाल
ब्लो ड्रायर का करें सही इस्तेमाल
अगर आपके पास ब्लो ड्रायर है, तो आप बालों पर इसे भी ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आपको ब्लो ड्रायर को कोल्ड मोड पर चलाना होगा। इसे ऐसे चलाएं जिससे बाल की जड़ों तक हवा पहुंच सके। इससे बाल थोड़े ड्राई और वॉल्यूमिनस दिखने लगते हैं।
गुलाब जल स्प्रे भी है बेस्ट ऑप्शन
कई लोग बालों को फ्रेश दिखाने के लिए गुलाब जल स्प्रे का भी इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए एक स्प्रे बोतल में थोड़ा गुलाब जल भर लें। अब बालों पर हल्का-हल्का स्प्रे करें। इससे बालों में हल्की खुशबू तो आती ही है, साथ ही आपके बाल भी फ्रेश नजर आते हैं।
यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: शैंपू की जगह इस्तेमाल करें ये नेचुरल इंग्रीडिएंट्स, बाल बनेंगे घने, काले और मजबूत
-1775103549300.jpg)
टिशू पेपर भी करेगा कमाल
अगर आप ऊपर बताए गए तरीकों के अलावा कुछ और आसान ऑप्शन देख रही हैं तो टिशू पेपर भी आपके काम आ सकता हैं। इसके लिए टिशू पेपर लें। अब बालों की जड़ों और स्कैल्प पर हल्के से दबाएं। इससे एक्स्ट्रा ऑयल टिशू पेपर में एब्जॉर्ब हो जाएगा। बाल भी फ्रेश नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- Summer Hair Care: ₹15 की इन चीजों से बाल हो जाएंगे घने और रेशमी, जानें कैसे?
इन बातों का रखें ध्यान
- कम मात्रा में ही चीजों का इस्तेमाल करें
- पैच टेस्ट जरूर करें
- कोई दिक्कत होने पर एक्सपर्ट से सलाह लें
यह भी पढ़ें- Dry Hair Care Tips: बालों की ड्राईनेस से हैं परेशान, घर पर बनाएं ये असरदार Hair Mask, बाल नजर आएंगे सॉफ्ट
तो अगर आप भी बिना बाल धोएं फ्रेश लुक पाना चाहती हैं तो आप ऊपर बताए गए तरीकों को आजमा सकती हैं। इससे आपके बाल एकदम फ्रेश नजर आएंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।