Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:48 AM IST

DIY Foot Scrub: क‍िचन में रखी इस 1 चीज से करें फुट स्‍क्रब, दूध जैसे गोरे हो जाएंगे पैर

Foot Tanning Removal Tips: गर्मियों में हम चेहरे का तो खूब ध्‍यान रखते हैं लेक‍िन अक्‍सर हाथ और पैरों को नजरअंदाज कर द‍िया जाता है। इससे पैरों और हाथों पर भी टैन‍िंग जमा हो जाती है। पैरों की बात करें तो कई बार एड़ियां भी फटने लगती हैं और स्किन खुरदुरी हो जाती है। ऐसे में अगर आप कम पैसे में पैरों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं ताे हम आपको एक आसान सा घरेलू नुस्‍खा बताने जा रहे हैं।
Updated:- 2026-05-13, 08:09 IST
image

Foot Tan Removal Tips: खूबसूरत दिखने की चाहत भला किसे नहीं होती है। इसके लिए लड़कियां और महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। कोई बाजार के महंगे ब्यूटी खरीदकर इस्तेमाल करता है तो कुछ लोग घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। गर्मियों तो और भी ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है क्योंकि धूल, धूप और पसीने के कारण हमारी स्किन का बुरा हाल हो जाता है। आमतौर पर लोग चेहरे पर ही ज्यादा फोकस करते हैं।

हाथों और पैरों को तो नजरअंदाज ही कर दिया जाता है। पैरों की बात करें तो गर्मियों में तेज धूप के कारण इन पर भी टैनिंग जमा हो जाती है। ऐसे में अगर आप भी कम पैसे में पैरों पर जमी टैनिंग से छुटकारा पाना चाहती हैं तो हम आपको एक सस्ता और आसान नुस्खा बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

foot tanning removal tips (1)

Image Credit- Youtube

टमाटर से साफ होंगे पैर

नोएडा के सेक्टर 44 में छलेरा गली नंबर 3 में एक पार्लर की ब्यूटी एक्सपर्ट प्रियंका यादव बताती हैं कि सभी के यहां रसोई में टमाटर का इस्तेमाल जरूर होता है। यही वो सस्ती चीज है जिससे पैरों की टैनिंग दूर कर उसे दूध जैसा गोरा बनाया जा सकता है। उन्होंने इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी बताया है।

यह भी पढ़ें- DIY Scrub For Skin Care: घर पर इन आसान तरीकों से बनाएं स्क्रब, जानें फायदे

क्यों फायदेमंद है टमाटर?

आपको बता दें कि टमाटर में नेचुरल एसिड और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो स्किन की गंदगी को हटाने और एक्सफोलिएशन करने में मदद करते हैं। अगर नियमित रूप से इसका इस्तेमाल किया जाए तो स्किन साफ और फ्रेश नजर आ सकती है।

यह भी पढ़ें- DIY Hair Gel: ₹10 में झाड़ू जैसे बाल बनेंगे शाइनी, घर पर ऐसे बनाएं बाजार वाला महंगा हेयर जेल

ये भी हैं फायदे

  • ये डेड स्किन हटाने में भी काम करता है
  • टैनिंग कम करने में भी मददगार है
  • स्किन को सॉफ्ट बनाता है

कैसे बनाएं टमाटर से फुट स्क्रब?

टमाटर से फुट स्क्रब बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। इसके लिए आपको एक पका हुआ टमाटर लेना है और 1 छोटी चम्मच चीनी की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को बीच से काट लें। अब उसके ऊपर थोड़ा सा चीनी डाल दें।

कैसे करें इस्तेमाल?

इसी टमाटर को सीधे अपने पैरों पर हल्के हाथों से स्क्रब करना है। करीब 5 से 10 मिनट तकके लिए स्क्रब करें। अब पैरों को साफ पानी से धो लें। बाद में मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। इस तरीके से आपके पैर साफ और स्मूद नजर आएंगे।

foot tanning removal tips (2)

कितनी बार करें इस्तेमाल?

इस स्क्रब को आप हफ्ते में दो से तीन बसार इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप इस नुस्खे का इस्तेमाल नियमित रूप से करेंगी तो कुछ ही दिनों में फर्क दिखने को जरूर मिलेगा। इससे आपकी स्किन साफ और मुलायम बन जाएगी और धीरे-धीरे टैनिंग भी कम होने लगेगी।

यह भी पढ़ें- K-Beauty: ₹1 में घर पर बनाएं सबसे सस्‍ती Cream, शीशे जैसा चमक उठेगा चेहरा

इन बातों का रखें ध्यान

  • बहुत जोर से स्क्रब न करें
  • अगर स्किन कटी या जली हुई हो, तो इस्तेमाल न करें
  • स्क्रब के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं
  • धूप में निकलते समय पैरों पर भी सनस्क्रीन लगाएं
  • पहली बार इस्तेमाल करने पर पैच टेस्ट जरूर करें

यह भी पढ़ें- Hair Dye: स‍िर्फ ₹2 में बालों को म‍िलेगा Burgundy रंग, बिना केमिकल ऐसे करें हेयर कलर

तो अगर आप भी गर्मियों में पैरों की रंगत सुधारना चाहती हैं तो टमाटर से फुट स्क्रब कर सकती हैं। इससे कुछ ही दिनों में आपके पैरों पर जमी टैनिंग कम होने लगेगी और आपके पैर खूबसूरत दिखने लगेंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

FAQ
पैरों की टैन‍िंंग कम खर्च में कैसे दूर करें?
आप घर पर टमाटर और चीनी की मदद से टैन‍िंंग दूर कर सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।