कम उम्र में ही बाल हो गए हैं सफेद, लगाएं ये हर्बल तेल

एक समय था जब बाल 40-50 साल की उम्र में सफेद होते थे, लेकिन अब अगर आप देखेंगे तो 15-20 साल में ही बालों का रंग सफेद होने लगता है।इसका कारण केवल शरीर में मेलानिन की कमी नहीं है बल्कि खान पान से लेकर बालों में गलत हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना है। बालों में तेल का उपयोग करने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। वहीं, जब तेल हर्बल ऑयल हो तो यह ज्यादा असरदार होते हैं। आज इस आर्टिकल में ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू महेश्वरी सफेद बालों के कारण से लेकर घर में हर्बल ऑयल बनाने तक का तरीका बताएंगी।
भृंगराज पाउडर
क्या चाहिए?
- 3 चम्मच भृंगराज पाउडर
- 4 चम्मच कोल्ड प्रेस्ड कोकोनट ऑयल
क्या करें?
- एक छोटे से बर्तन को गैस पर रखें।
- अब इसमें 3 चमच भृंगराज पाउडर और 4 चमच कोल्ड प्रेस्ड कोकोनट ऑयल मिलाएं।
- इस तेल को धीमी आंच पर 1-2 मिनट के लिए उबालें।
- अब तेल को ठंडा होने के लिए रख दें।
- आप इस तेल का इस्तेमाल सफेद बालों पर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Tips For White Hair: ये हर्बल ऑयल आपके सफेद बाल कर देंगे काले, हर कोई पूछेगा राज़
कैसे करें इस्तेमाल?
- इस तेल को स्कैल्प और बालों में लगाएं।
- कुछ देर मसाज करें और करीब एक घंटे बाद शैंपू से बाल धो लें।
- कंडीशनर का इस्तेमाल करना ना भूलें।
- हफ्ते में 2-3 बार इस तेल के उपयोग से आपके बाल काले हो सकते हैं। (सफेद बालों के लिए नुस्खे)
इसे भी पढ़ें: DIY: 3 स्पेशल होममेड तेल आपके बालों को नहीं होने देंगे सफेद
बालों में भृंगराज पाउडर लगाने के फायदे
- भृंगराज में हरीतकी नामक एक पदार्थ पाया जाता है। यह पदार्थ बालों को सफेद होने से बचाने का काम करता है। इसलिए आपको अपने हेयर केयर रूटीन में भृंगराज तेल को शामिल करना चाहिए।
- बाल झड़ने का कारण स्ट्रेस भी है। भृंगराज के इस्तेमाल से स्कैल्प हेल्दी रहता है, जिससे बाल नहीं झड़ते हैं। इसमें ऐसी जड़ी बूटियां पाई जाती हैं, जो बालों के लिए फायदेमंद होती हैं।
- गंदगी और डैंड्रफ के कारण स्कैल्प में खुजली होने लगती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आपको भृंगराज तेल का इस्तामला करना चाहिए। भृंगराज में एंटी इनफ्लेमेटरी और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं, जिससे खुजली आदि की समस्या कम हो जाती है।
इन बातों का रखें ध्यान
- बालों में तेल का उपयोग जरूर करें। तेल आपके बालों को पोषण देने का काम करता है ,जिससे आपके बाल हेल्दी होते हैं।
- केमिकल ट्रीटमेंट जैसे स्ट्रेटिंग और हेयर कलरिंग न कराएं। ये ट्रीटमेंट बालों को बेहद नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे बालों के रंग पर असर पड़ता है।
- हेल्दी बालों के लिए सल्फेट फ्री और नेचुरल चीज़ों से बने प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।
- अगर आपके बाल बढ़ नहीं रहे हैं, तो आपको किसी ट्रीटमेंट या महंगे शैंपू के बजाय बालों में भृंगराज का उपयोग करना चाहिए। तेल या पैक, बालों की ग्रोथ में मदद करेगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।