Tips For White Hair: ये हर्बल ऑयल आपके सफेद बाल कर देंगे काले, हर कोई पूछेगा राज़

पहले के जमाने में बाल 40 की उम्र के बाद सफेद होते थे। जिसको बुढ़ापे से जोड़कर देखा जाता था। लेकिन अब कम उम्र में ही बाल सफेद होने लगते हैं। हालांकि, इसके कारण होते हैं। खराब लाइफस्टाइल और तनाव भरा जीवन इसका मुख्य कारण है। इसके अलावा बालों की सही तरीके से देखभाल न करना और पोषण की कमी के चलते बाल पकने लगते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं तरह-तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स और उपाय अपनाती हैं। लेकिन कोई खास असर नहीं दिखता है।
अगर आपके बाल भी उम्र से पहले सफेद होने लगे हैं और आप इन्हें काला करना चाहती हैं तो आपको हर्बल ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन आपको इसे बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि आज हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू जी से बात की है। उन्होनें हमें घर पर ही आसानी से सफेद बालों के लिए तेल बनाने का तरीका सिखाया है। साथ ही उन्होनें इसके फायदे भी बताए हैं।
बाल सफेद होने के कारण?

हेयर फॉलिकल्स में पिगमेंट सेल्स होते हैं, जो मेलानिन बनाते हैं। यह वह केमिकल होता है, जो हमारे बालों को काला रखता है। बिना पिगमेंट के नए बाल हल्के रंग के उगते हैं। जिसे सफेद बाल कहा जाता है। जब शरीर में मेलानिन खत्म होने लगता है या बनना बंद हो जाता है, तो हमारे बाल सफेद होने लगते हैं। मेलानिन की कमी के कई कारण हैं, जैसे प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल, सही डाइट न लेना , स्ट्रेस और केमिकल प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल करना।
सफेद बालों के लिए हर्बल तेल

आवंला में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों को सफेद होने से रोकते हैं। इसके अलावा आवंला के तेल को भी बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसलिए सालों से इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं नारियल का तेल बालों में मॉइश्चर लॉक करेगा। मेथी के दानों में आयरन और प्रोटीन पाया जाता है, जो ग्रोथ के साथ-साथ सफेद बालों के लिए भी लाभकारी है। इसलिए इन तीनों का मिश्रण तेल के लिए एकदम सही है।
आवश्यक सामग्री
- 100 ग्राम नारियल का तेल
- 50 ग्राम मेथी के दाने
- 100 ग्राम आवंला
बनाने का तरीका
- सबसे पहले 100 ग्राम नारियल के तेल में 50 ग्राम मेथी के दाने और 100 ग्राम आवंला डालकर रातभर भिगने के लिए रख दें।
- अगले दिन इसे कम आंच पर अच्छे से उबाल लें।
- अब इस तेल को छानकर किसी भी शीशी में डाल दें।
- लीजिए तैयार है आपका होममेड ऑयल।
इसे भी पढ़ें:DIY: 3 स्पेशल होममेड तेल आपके बालों को नहीं होने देंगे सफेद
लगाने का तरीका
- इस तेल को अपने बालों में अच्छे से लगा लें।
- जड़ों और टिप पर लगाना न भूलें।
- करीब आधे घंटे बाद नॉर्मल शैंपू से अपने बाल धो लें।
- इस तेल को हफ्ते में दो बार अपने बालों में लगाएं।
इसे भी पढ़ें:सफेद बालों के लिए ये होममेड हेयर ऑयल होंगे असरदार
हर्बल ऑयल लगाने के फायदे

- इस तेल को लगाने से केवल सफेद बाल काले नहीं होते बल्कि इससे आपके बालों की ग्रोथ भी होगी। जिन महिलाओं के बाल कम बढ़ते हैं, उनके लिए यह तेल फायदेमंद हो सकता है।
- इससे स्कैल्प को नर्शिमेंट मिलती है, जिससे खुजली की समस्या कम होती है।
- नारियल के तेल से बालों में शाइनी आती है। साथ ही इससे आपके बाल सॉफ्ट भी होते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान

- सफेद बाल न हो इसके लिए सही डाइट लें। वह फूड्स खाएं जिनमें आयरन, कॉपर, सेलेनियम और फॉस्फोरस पाया जाता है।
- बालों में तेल जरूर लगाएं। इससे बालों को पोषण मिलता है और मजबूत होते हैं।
- बालों में केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कम करें। इससे बालों को बेहद नुकसान पहुंचता है।
- बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए कोशिश करें कि आप होममेड प्रोडक्ट्स का ही उपयोग करें। आप दादी-नानी मां के घरेलू नुस्खे भी अपना सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik & Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।