बेहद कम सामानों में घर पर तैयार करें वेट फेस वाइप्स

‘घर ने निकलते ही और कुछ दुर चलते ही’, चेहरे पर डर्ट और ऑयल जमा हो जाता है। साथ ही चिपचिपा पसीना आपकी मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ा देता है। इसलिए इन दिनों में आपके पास फेस वाइप्स जरूर होना चाहिए, जिससे आप जब मन चाहे इस्तेमाल कर सकें। वैसे तो मार्केट में वेट और ड्राई दोनों तरह के फेस वाइप्स मिल जाते हैं, लेकिन ऐसे वाइप्स अक्सर केमिकल से भरे होते हैं। ऐसे में आप चाहें तो बहुत कम सामानों की मदद से इन वाइप्स को घर पर तैयार कर सकती हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको फेस वाइप्स बनाने के आसान तरीकों के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप बिना पैसे खर्च किए अपने चेहरे का ख्याल रख पाएंगी। तो देर किस बात की, आइए जानते हैं कि आखिर कैसे इन वाइप्स को तैयार किया जा सकता है।
गुलाब की मदद से बनाएं फेस वाइप्स-
- होममेड फेस वाइप्स बनाने के लिए सबसे पहले एक जार में गुलाब की सूखी पंखुड़ियों और विच हेजल के फूलों को पानी में मिक्स करें और रात भर पानी में छोड़ दें।
- जब गुलाब की पत्तियां और विच हेजल का कलर पानी से पूरी तरह से मिल जाए, तब एक छन्नी की मदद से पानी को छानकर अलग कर लें।
- इसके बाद पानी में एलोवेरा जेल और टी ट्री एसेंशियल ऑयल मिलाएं और अच्छी तरह से इन सभी चीजों को मिक्स कर लें।
- आखिर में कॉटन पैड्स को जार में रखें और उसमें मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें।
- इन आसान स्टेप्स के साथ आपका वेट फेस वाइप्स बनकर तैयार हो जाएगा।
खीरे की मदद से तैयार करें फेस वाइप्स-
- गर्मियों के मौसम में खीरे फायदेमंद होते हैं, ऐसे में आप उनकी मदद से भी फेस वाइप्स बना सकती हैं।
- फेस वाइप्स बनाने के लिए सबसे पहले खीरे और विच हेजल की पंखुड़ियों में पानी मिलाकर ब्लेंडर की मदद से पीस लें।
- इसके बाद छन्नी की मदद से इस मिक्सचर के पानी को छानकर अलग कर लें और इसमें कोकोनट ऑयल मिलाएं।
- इसके बाद एक जार में कॉटन पैड्स रखें और उसमें खीरे के मिश्रण को मिक्स करें।
- इन आसान स्टेप्स की मदद से आपका कुकुंबर फेस वाइप्स तैयार हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें-क्या आप जानती हैं फेस वाइप्स इस्तेमाल करने का सही तरीका
गुलाब जल की मदद से बनाएं फेस वाइप्स-
- रोज वाटर हर घर में बड़ी आसानी से मिल जाता है ऐसे में आप इसकी मदद से वाइप्स तैयार कर सकती हैं।
- इनकी मदद से वाइप्स बनाने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी में गुलाब जल लें और उसमें एलोवेरा जेल मिक्स करें ।
- फिर मिश्रण में अपनी मॉइश्चराइजिंग क्रीम और टी ट्री ऑयल मिलाएं और सफेद रंग का घोल का तैयार कर लें।
- इसके बाद एक जार लें और उसमें कॉटन पैड्स रखें। आखिर में मिश्रण को पैड्स में अच्छी मिला लें।
- इन आसान स्टेप्स के साथ आपके फेस वाइप्स बनकर तैयार हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- फेस वाइप्स से जुड़े इन फैक्ट्स के बारे में कोई नहीं बताएगा आपको
इन आसान स्टेप्स की मदद से बनाएं रियूजेबल फेस वाइप्स-
मार्केट में मिलने वाली फेस वाइप्स को दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, लेकिन आप घर पर रियूजेबल फेस वाइप्स भी तैयार कर सकती हैं। हालांकि, इन फेस वाइप्स को आप तभी तैयार कर सकती हैं, अगर आपको सिलाई आती हो।
- रीयूजेबल फेस वाइप्स बनाने के लिए सबसे पहले माइक्रोफाइबर का कपड़ा लें।
- इसके बाद फाइबर को डबल फोल्ड करके और अपने मन चाहे आकार में कट कर लें।
- फिर काटे गए टुकड़े को आपस में सुई और धागे की मदद से सिल लें। इन आसान स्टेप्स की मदद से आपकी फेस वाइप्स बनकर तैयार हो जाएगें।
- इसके बाद एक बर्तन में पानी गर्म करें और विच हेजल, आलमंड ऑयल और टी ट्री एसेंशियल को मिक्स करें।
- अब एक जार लें और इनमें रियूजेबल फेस वाइप्स को रख दें। जब भी जरूरत पड़े आप इस मिश्रण की मदद से अपने चेहरे को वाइप्स कर सकती हैं।
- इन्हें आप ड्राई वाइप्स की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
तो ये थे तीन अलग-अलग तरह के फेस वाइप्स, जो पूरी तरह से केमिकल फ्री हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।