घर पर बनाएं 5 मिनट में बनने वाला Face Mask, शीबा आकाशदीप से जानें तरीका

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आप घर पर रखी चीजों का इस्तेमाल करें। इससे आपके चेहरा नेचुरली ग्लो करता है। फेस मास्क को बनाने का तरीका शीबा आकाशदीप ने अपनी वीडियो में शेयर किया। आर्टिकल में आपको बताते हैं इस तरीके के बारे में।
image

चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हम सबसे पहले पार्लर जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां जाकर हम फेशियल या फेस पैक को लगाकर चेहरे की चमक को बढ़ाने की कोशिश करते हैं। लेकिन हर बार पार्लर जाकर पैसे खर्च करने का मन नहीं करता है। ऐसे में आप एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप के बताए गए तरीके से फेस मास्क को बनाएं। फेस मास्क बनाने से आपकी स्किन नेचुरली ग्लो करेगी। आर्टिकल में बताते हैं इस फेस मास्क को बनाने का तरीका।

फेस मास्क बनाने के लिए सामग्री

  • मिल्क पाउडर- 1 चम्मच
  • शहद- 1 चम्मच
  • चाय की पत्ती- 1 चम्मच
honey and tea

फेस मास्क बनाने का तरीका

  • इसके लिए एक साफ कटोरी लें।
  • फिर इसमें मिल्क पाउडर को डालें।
  • अब इसमें शहद को मिक्स करें।
  • इसके बाद इसमें चाय पत्ती को मिक्स करें।
  • इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके एक पेस्ट तैयार करें।

फेस मास्क को कैसे लगाएं

  • शीबा आकाशदीप के अनुसार आपको पहले अच्छे से अपने चेहरे को साफ करना है।
  • इसके बाद इस फेस मास्क को ब्रश की मदद से चेहरे पर लगाना है।
  • फिर इसे कुछ समय के लिए सूखने देना है।
  • इसके बाद पानी से चेहरे को साफ कर लेना है।
  • इससे आपकी स्किन पर ग्लो कुछ दिनों में दिखने लगेगा।
Face mask (3)

फेस मास्क लगाने के फायदे

  • फेस मास्क को लगाने से आपके चेहरे पर मौजूद गंदगी साफ होती है। साथ ही, चेहरे के पोर्स लॉक होते हैं।
  • आप इसे लगाने के बाद चेहरे पर अच्छे से रब करें, ताकि आपकी स्किन का एक्स्ट्रा ऑयल हट सके।
  • चेहरे पर फेस मास्क लगाने के बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इससे स्किन हेल्दी रहेगी।
  • फेस मास्क को आप हफ्ते में 1 बार जरूर लगाएं। तभी आपकी स्किन हेल्दी रहेगी।

फेस मास्क को लगाने से आपके चेहरे पर होने वाली स्किन प्रॉब्लम को भी कम करता है। इसलिए आप इसे घर पर तैयार करके ही चेहरे पर अप्लाई करें। इससे आपकी स्किन अच्छी नजर आती है। साथ ही, आपको ज्यादा बाजार के प्रोडक्ट तो लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। बस आपको पैच टेस्ट करने की जरूरत होती है।

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथImage credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP