चेहरा हो सकता है चमकदार, अगर इस पत्ते से बने फेस मास्क का करेंगी इस्तेमाल

प्रदूषण और धूल-मिट्टी का असर जहां आपके स्वस्थ पर पड़ता है,वहीं इस वजह से स्किन का भी ग्लो भी कम हो जाता है और स्किन से जुड़ी समस्या भी शुरू हो जाती है। ऐसे में आप कई सारे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बंद करने के बाद ये समस्याएं दोबारा शुरू हो जाती है, साथ ही आपका काफी खर्चा भी हो जाता है। त्वचा से जुड़ी समस्याओं को कम करने और उसे चमकदार बनाने के लिए आप पपीते के पत्ते का इस्तेमाल कर सकती हैं। पपीते के पत्ते को आप फेस मास्क बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं, और इस फेस मास्क के बारे में ब्यूटी एक्सपर्ट रजनी निगम ने बताया है।
एक्सपर्ट ने पपीते के पत्ते में मौजूद गुणों के बारे में बताया, साथ ही यह भी बताया कि किस तरह से इस पत्ते से फेस मास्क बनाकर इस्तेमाल किया जा सकता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद है पपीते के पत्ते
पपीते के पत्ते में विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स समेत कई सारे गुण पाए जाते हैं, और ये सभी गुण सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद हैं। पपीते के पत्ते का इस्तेमाल करने से त्वचा अच्छी तरह से साफ होती है, साथ ही यह त्वचा को निखारने और दाग-धब्बे और डलनेस की समस्या को दूर करने में मददगार है। पपीते के पत्ते को आप बेसन के साथ मिलाकर फेस मास्क के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- आंवला से पाएं जवां-जवां स्किन, बनाएं ये असरदार फेस मास्क
पपीते के पत्ते और बेसन का बनाएं फेस मास्क
सामग्री
- 2 से 3 पपीते के पत्ते
- 1 चम्मच बेसन
पपीते के पत्ते का फेस मास्क बनाने की विधि
- पपीते के पत्ते को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद इसका पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट में बेसन मिक्स करें और इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
- इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और पेस्ट सूखने दें।
- पेस्ट सूख जाने के बाद आप चेहरे को साफ पानी से धो लें।
- इस फेस मास्क को हफ्ते में 2 दिन इस्तेमाल करें।
नोट: किसी भी चीज को चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही,एक्सपर्ट राय जरूर लें।
इन बातों का रखें ध्यान
- सुबह-शाम दोनों समय चेहरे को अच्छी से क्लीन करें।
- स्किन को अच्छी से तरह मॉइस्चराइज करें।
- धूप से बचाव के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें- मुल्तानी मिट्टी और दही का चेहरे पर लगाएं फेस मास्क, एक्सपर्ट से जानें फायदे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।