Raksha Bandhan 2026 पर म‍िलेगी दमकती त्‍वचा, चना दाल और चावल से बनाएं होममेड स्क्रब

रक्षाबंधन के द‍िन सभी बहनें चाहती हैं क‍ि उनकी खूबसूरती की हर कोई तारीफ करे। ऐसे में आप चना दाल और चावल से बना स्‍क्रब ट्राई कर सकती हैं। इस ब्‍यूटी रूटीन को अपनाने में 10 म‍िनट का समय लगेगा।
Updated:- 2026-08-22, 14:12 IST
glowing skin tips for rakshabandhan

glowing skin tips for rakshabandhan

इस साल रक्षाबंधन का त्‍योहार 28 अगस्‍त काे मनाया जा रहा ह‍ै। यह द‍िन भाई-बहन के ल‍िए बहुत ही खास होता है। इस द‍िन हर लड़की चाहती है क‍ि वह सबसे खूबसूरत नजर आए। इसके लिए आउटफ‍िट्स, मेकअप और हेयरस्टाइल की तो पहले से ही प्‍लान‍िंग कर लेती हैं, लेक‍िन इसी के साथ स्किन केयर पर भी थोड़ा ध्यान देना जरूरी है। अगर आप रक्षाबंधन से पहले चेहरे को फ्रेश लुक देना चाहती हैं तो होममेड स्क्रब ट्राई कर सकती हैं।

घर पर कैसे बनाएं चना दाल और चावल से स्‍क्रब?

घर पर स्‍क्रब बनाने के ल‍ि‍ए आपको अलग से कोई सामान खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप घर में रखी चना दाल और चावल से ही होममेड स्क्रब बना सकती हैं। ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट अमरीश कौर का कहना है क‍ि घर पर स्क्रब करते समय ज्यादा जोर से रगड़ने से बचना चाहिए, खासकर अगर आपकी स्किन सेंस‍िटि‍व है। आइए इसके बारे में जानते हैं-

glowing skin tips for rakshabandhan (1)

चना दाल और चावल से स्क्रब बनाने का तरीका

घर पर स्क्रब को बनाने के लिए आपको चना दाल और चावल की जरूरत होगी। दोनों चीजों को अच्छी तरह से साफ करके अलग-अलग या साथ में पीस लें। ध्यान रखें कि पाउडर बहुत ज्यादा मोटा न हो, वरना चेहरे पर स्‍क्रब करते समय आपको परेशानी हाे सकती है। अब इस पाउडर को एक कटोरी में निकाल लें। इसमें थोड़ा पानी या गुलाब जल म‍िलाकर गाढ़ा सा पेस्ट बना लें। इसे चेहरे या गर्दन पर लगाना होता है।

यह भी पढ़ें- चेहरे के लिए मॉइश्चराइजेशन जरूरी है या हाइड्रेशन? स्किन टाइप के हिसाब से जानें फर्क

चेहरे पर कैसे करें इस्‍तेमाल?

अगर आप घर पर बने चना दाल और चावल के स्‍क्रब का इस्‍तेमाल कर रही हैं, तो ये स्‍टेप्‍स फॉलो करने होंगे-

  • स्क्रब लगाने से पहले चेहरे को पानी से साफ कर लें।
  • अब पेस्ट को चेहरे पर हाथों से लगाएं।
  • इसे लगाते समय उंगलियों से बहुत ज्यादा दबाव न डालें।
  • आंखों के आसपास की स्किन पर इसे न लगाएं।
  • अब चेहरे पर हल्के हाथों से कुछ देर के ल‍िए मसाज करें।
  • इसके बाद 5 म‍िनट के ल‍िए इसे ऐसे ही छोड़ दें।
  • अब नॉर्मल पानी से चेहरे को साफ कर लें।
  • ध्‍यान रहे चेहरा धोते समय भी स्किन को जोर से रगड़ने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- राखी से पहले जरूर आजमाएं यह उबटन, चेहरे पर आएगा ऐसा निखार कि सब पूछेंगे राज

रक्षाबंधन से पहले कब करें इस्तेमाल?

अगर आप रक्षाबंधन के दिन फ्रेश लुक पाना चाहती हैं तो इस होममेड स्क्रब को बिल्कुल आखिरी समय पर करने के बजाय पहले ही ट्राई कर लें। अभी रक्षाबंधन आने में 6 द‍िन बाकी है। ऐसे में आप दो बार इस स्‍क्रब का इस्‍तेमाल कर सकती हैं।

glowing skin tips for rakshabandhan (2)

चना दाल और चावल का स्क्रब लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

कोई भी घरेलू नुस्‍खा आजमाने से पहले आपको कुछ बातों का ध्‍यान रखना चाह‍िए। जैसे-

  • चना दाल और चावल को पीसकर बहुत ज्यादा मोटा पाउडर न बनाएं।
  • स्क्रब को चेहरे पर लगाते समय हाथों से ज्यादा जोर न दें।
  • आंखों के आसपास स्क्रब न करें।
  • चेहरे पर पहले से जलन या रेडनेस हो तो स्क्रब न करें।
  • पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं ताे पैच टेस्‍ट कर लें।
  • स्क्रब को चेहरे पर बहुत देर तक रगड़ने की जरूरत नहीं है।
  • चेहरा धोते समय भी चेहरे को जोर से रगड़े नहीं।
  • कोश‍िश करें रात में ही इस नुस्‍खे का इस्‍तेमाल करें।
  • धूप में जाने से पहले सनस्‍क्रीन जरूर लगाएं।

यह भी पढ़ें- त्‍योहार पर दिखना है सबसे अलग, इन 3 होम रेमेडीज से पाएं ग्‍लास स्‍क‍िन

अगर आप भी रक्षाबंधन के द‍िन दमकती त्‍वचा पाना चाहती हैं, तो इस होममेड स्‍क्रब का यूज कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

FAQ
ड्राई स्किन के लिए चना दाल और चावल के स्‍क्रब में क्या मिलाएं?
दूध या शहद मिलाकर लगाने से ड्राई स्किन को नमी मिलती है।
ऑयली स्किन वाले चना दाल और चावल का स्‍क्रब कैसे बनाएं?
गुलाब जल या दही मिलाकर इस्तेमाल करने से एक्स्ट्रा ऑयल कंट्रोल होता है।
चना दाल और चावल के बचे हुए पाउडर को स्टोर कैसे करें?
पिसे हुए सूखे पाउडर को एयरटाइट कंटेनर में रखकर महीनों इस्तेमाल कर सकते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।