राखी से पहले जरूर आजमाएं यह उबटन, चेहरे पर आएगा ऐसा निखार कि सब पूछेंगे राज

रक्षाबंधन के खास मौके पर अगर आप भी इंस्टेंट ग्लो पाना चाहती हैं, तो महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय घर पर ही यह असरदार उबटन तैयार कर सकती हैं। रक्षाबंधन से कुछ दिन पहले इसका इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा में शानदार निखार आ जाएगा।
Updated:- 2026-08-20, 18:30 IST
image

रक्षाबंधन का त्योहार सिर्फ राखी बांधने का ही नहीं, बल्कि सजने-संवरने और अपनों के साथ खुशियां बांटने का भी होता है। इस पावन अवसर पर हर महिला अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए पार्लर जाकर महंगे ट्रीटमेंट्स लेती है। हालांकि, अगर आपकी स्किन भी थकी-थकी और बेजान दिख रही है और आप इसे घर पर नेचुरल तरीके से चमकाना चाहती हैं, तो पार्लर में फेशियल कराने के बजाय अपनी रसोई में रखी चीजों से ही यह उबटन बना सकती हैं।

राखी से पहले आजमाएं यह होममेड उबटन

दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि घर बना नेचुरल उबटन त्वचा की रंगत को निखारता है और स्किन को सॉफ्ट व ग्लोइंग बनाता है। रक्षाबंधन 2026 से पहले आप इस आसान होममेड उबटन को आजमाकर चेहरे पर प्राकृतिक चमक पा सकती हैं -

2 - 2026-08-20T182806.389
  

घर पर इंस्टेंट ग्लो उबटन बनाने के लिए आवश्यक सामग्री -

  • 2 चम्मच बेसन
  • 3 से 4 चम्मच ठंडा कच्चा दूध
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 3 से 4 बूंदें विटामिन-ई ऑयल

उबटन बनाने की आसान विधि

इस नेचुरल उबटन को बनाना बेहद आसान है। इसे तैयार करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें -

  • सबसे पहले एक कटोरी में बेसन निकाल लें।
  • अब इसमें हल्दी पाउडर और विटामिन-ई ऑयल मिलाएं।
  • इसके बाद थोड़ा-थोड़ा करके कच्चा दूध डालते जाएं और अच्छे से फेंटें।
  • सभी चीजों को मिलाकर एक स्मूथ और गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब आपका खास होममेड उबटन बनकर तैयार है। आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।  

1 - 2026-08-20T182804.154

यह भी पढ़ें- महंगे फेशियल से नहीं, इस हरियाली तीज नानी मां के इस देसी उबटन से निखारें चेहरा

उबटन लगाने का सही तरीका और समय -

यह होममेड उबटन न सिर्फ चेहरे का ग्लो बढ़ाता है, बल्कि त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं इसे लगाने का सही तरीका -

  • उबटन लगाने से पहले चेहरे को नॉर्मल पानी से धोकर पोंछ लें।
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं।
  • इस उबटन को चेहरे पर लगभग 20 मिनट तक लगाकर रखें।
  • 20 मिनट बाद हाथों में थोड़ा सा गुलाब जल लेकर चेहरे की हल्की मालिश करें और फिर साफ पानी से मुंह धो लें।

यह भी पढ़ें- Ubtan for Glowing Skin: धूप से बेजान हुई त्वचा की खूबसूरती बढ़ा देगा ये खास उबटन, एक्सपर्ट ने बताया सस्ते में बनाने का आसान तरीका

अगर आप भी रक्षाबंधन पर बिना केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स के अपनी खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं और एक फ्रेश लुक पाना चाहती हैं, तो घर पर बना यह उबटन जरूर ट्राई करें। इससे आपकी त्वचा को भरपूर फायदा मिलेगा और निखार खिलकर आएगा। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।    

FAQ
राखी से कितने दिन पहले चेहरे पर उबटन लगाना शुरू कर देना चाहिए?
राखी से कम से कम 3 से 4 दिन पहले से रोज या एक दिन छोड़कर उबटन लगाना शुरू कर देना चाहिए।
क्या प्राकृतिक उबटन लगाने से चेहरे पर तुरंत निखार और ग्लो आता है?
हां, उबटन मृत त्वचा (Dead Skin) को हटाता है और प्राकृतिक तत्वों से त्वचा को तुरंत फ्रेश और चमकदार बनाता है।
क्या सेंसिटिव या ऑयली स्किन वाले लोग भी बेसन और हल्दी वाला उबटन लगा सकते हैं?
जी हां, बस ऑयली स्किन वाले उबटन में मलाई या दूध की जगह गुलाब जल या दही मिलाकर लगाएं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।