Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:00 AM IST

Nag Panchami 2026 पर दिखना है सबसे अलग, इन 3 होम रेमेडीज से पाएं ग्‍लास स्‍क‍िन

इस साल नाग पंचमी का त्‍योहार 17 अगस्‍त को मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप ग्‍लास स्‍क‍िन पाना चाहती हैं, तो हम आपको कुछ नुस्‍खे बता रहे हैं।
Updated:- 2026-08-17, 11:50 IST
tips to get korean glass skin

त्‍योहार कोई भी हो, हर मह‍िला चाहती हैं क‍ि उसका चेहरा फ्रेश और चमकता हुआ ही नजर आए। सावन में कई त्योहार मनाए जाते हैं। आज जहां हर‍ियाली तीज मनाई जा रही है, वहीं 17 अगस्‍त को नाग पंचमी पड़ रहा है। ऐसे में अगर आप भी नाग पंचमी पर कोर‍ियन ग्‍लास स्‍क‍िन पाना चाहती हैं, तो स्किन केयर पर थोड़ा ध्यान देना जरूरी है।

ग्‍लास स्‍क‍िन पाने का तरीका क्‍या है?

इसके लिए बहुत सारे महंगे प्रोडक्ट खरीदने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आप घर की कुछ चीजों से भी चेहरे को शीशे जैसा चमकता हुआ बना सकती हैं। ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट अमरीश कौर ने कुछ ऐसे घरेलू नुस्‍खे बताए हैा ज‍िनका आप इस्‍तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं-

1. एलोवेरा जेल से दें चेहरे को ठंडक

अगर थकान की वजह से आपका चेहरा थोड़ा डल लग रहा है, तो आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए चेहरे को फेस वॉश से साफ कर लें। अब थोड़ा सा फ्रेश एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाएं और करीब 10 से 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद पानी से चेहरे को धो लें। अगर रात में यह नुस्‍खा आजमा रही हैं, तो इसे रात भर के ल‍िए भी छोड़ सकती हैं। इससे चेहरे को ठंडक म‍िलेगी और डलनेस भी कम होगी।

tips to get korean glass skin (1)

2. शहद और दही का फेस पैक

घर पर दही और शहद तो आसानी से मि‍ल जाता है। इससे आप फेस पैक बना लें। अब इसे साफ चेहरे पर पतली सी लेयर में लगाएं और करीब 10 मिनट बाद पानी से धो लें। दही और शहद से चेहरे को नमी म‍िलती है। इससे आपकी स्किन थोड़ी सॉफ्ट और फ्रेश नजर आएगी।

यह भी पढ़ें- हीरे जैसा चमकेगा चेहरा, बस 3 तरीकों से करें हल्दी-दूध का इस्‍तेमाल

3. ओट्स और दही से करें सफाई

चेहरे को चमकाने के लि‍ए आप पिसे हुए ओट्स में थोड़ा सा दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर बहुत हल्के हाथों से मसाज करें। इसे जोर-जोर से रगड़ने की जरूरत नहीं है। बस एक बात का ध्यान रखें क‍ि अगर चेहरे पर पिंपल, घाव या जलन है तो किसी भी तरह का स्क्रब न करें।

tips to get korean glass skin (2)

ध्‍यान रखें ये बातें

नाग पंचमी पर अगर आपको फ्रेश लुक और ग्‍लास स्‍क‍िन जैसी त्‍वचा चाहिए तो सारे नए नुस्खे उसी दिन ट्राई न करें। बेहतर है कि जो चीज आपकी स्किन को पहले से सूट करती है, उसी को इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- Kiwi Facial सिर्फ 15 मिनट में करें, चांद सा चमकेगा चेहरा

नुस्‍खों का इस्‍तेमाल करते समय जरूर करें ये काम

अगर आप कोई भी घरेलू नुस्‍खा आजमा रही हैं, तो बेहतर है क‍ि कुछ काम जरूर करें। जैसे-

  • कोई भी नुस्‍खा ट्राई करने से पहले पैच टेस्‍ट जरूर करें।
  • स्‍क‍िन पर कोई घाव या इंफेक्‍शन है, तो इस्‍तेमाल न करें या एक्‍सपर्ट की सलाह लें।
  • हमेशा साफ चेहरे पर ही इसका इस्‍तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- मानसून में छीन गया है चेहरे का ग्लो? सिर्फ 20 रुपये की ये 2 चीजें लौटाएंगी निखार

ध्‍यान रहे क‍ि आपको एक दि‍न में कोर‍ियन स्‍टार जैसी ग्‍लास स्‍क‍िन नहीं म‍िल सकती है, बस चेहरे की रंगत थोड़ी न‍िखरी हुई नजर आ सकती है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- मोरिंगा पाउडर का इस्‍तेमाल चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कैसे करें? जानें तरीके

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।