Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:06 AM IST

चेहरे के लिए मॉइश्चराइजेशन जरूरी है या हाइड्रेशन? स्किन टाइप के हिसाब से जानें फर्क

स्‍क‍िन को हेल्‍दी रखने के ल‍िए हाइड्रेशन और मॉइश्चराइजेशन दोनों ही बहुत जरूरी होते हैं, लेक‍िन कई लोग इसे एक ही समझ लेते हैं।
Updated:- 2026-07-28, 18:46 IST
Hydration vs Moisturization for skin

हर कोई चाहता है क‍ि उसकी स्‍क‍िन साफ, मुलायम और ग्‍लोइंग नजर आए। इसके ल‍िए लोग तरह-तरह के सीरम, मॉइश्चराइजर और स्‍क‍िनकेयर प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल करते हैं, लेक‍िन जब बात हाइड्रेशन और मॉइश्चराइजेशन की आती है, तो ज्‍यादातर लोग दोनों काे एक ही चीज समझ लेते हैं। जबक‍ि सच तो यह है क‍ि दोनों का काम पूरी तरह से अलग होता है।

कुछ लोग स‍िर्फ मॉइश्चराइजर लगाते हैं, जबकि उनकी स्किन को हाइड्रेशन की जरूरत होती है। वहीं कुछ लोग सिर्फ हाइड्रेटिंग सीरम लगाते हैं, लेकिन मॉइश्चराइजर नहीं लगाते। ऐसे में स्किन को पूरा फायदा नहीं मिल पाता है। अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं क‍ि आपकी स्‍क‍िन के ल‍िए क्‍या जरूरी है, तो हम आपको इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दे रहे हैं।

स्‍क‍िन के ल‍िए हाइड्रेशन जरूरी है या मॉइश्चराइजेशन?

ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट अमरीश कौर का कहना है क‍ि दोनाें का काम अलग होता है। हाइड्रेशन का मतलब स्‍क‍िन में पानी की कमी को पूरा करना होता है, क्‍योंक‍ि ड‍िहाइड्रेशन से चेहरा बेजान, खि‍ंचा-ख‍िंचा और थका हुआ नजर आने लगता है। वहीं, मॉइश्चराइजेशन का मतलब होता है स्‍क‍िन में मौजूद नमी को लंबे समय तक बनाए रखना। मॉइश्चराइजर त्वचा की ऊपरी लेयर पर एक सेफ्टी लेयर बनाता है, जिससे पानी जल्दी बाहर नहीं निकलता और स्किन सॉफ्ट बनी रहती है।

Hydration vs Moisturization for skin (3)

Hydration Vs Moisturization: दोनों में क्या फर्क है?

अक्सर लोग हाइड्रेशन और मॉइश्चराइजेशन को एक ही समझ लेते हैं, लेकिन स्किन केयर में दोनों का काम अलग-अलग होता है। एक त्वचा में पानी की कमी को पूरा करने का काम करता है, जबकि दूसरा त्वचा में मौजूद नमी को लॉक करता है।

हाइड्रेशन मॉइश्चराइजेशन
त्वचा में पानी की कमी को पूरा करता है। त्वचा की नमी को लॉक करके (रोककर) रखता है।
त्वचा की अंदरूनी लेयर तक पानी पहुंचाता है। त्वचा की ऊपरी परत पर सुरक्षा की परत बनाता है।
इसकी कमी होने पर चेहरा बेजान, सुस्त और खिंचा-खिंचा दिखता है। इसकी कमी होने पर त्वचा रूखी, पपड़ीदार और खुरदरी होने लगती है।
हाइड्रेशन के ल‍िए पानी, एलोवेरा, जेल, सीरम (जैसे हयाल्यूरोनिक एसिड) जैसी चीजें इस्‍तेमाल की जाती हैं। मॉइश्चराइजेशन के ल‍िए क्रीम, मॉइश्चराइजर, शिया बटर, नेचुरल ऑयल इस्‍तेमाल कर सकती हैं।

 

ड्राई स्किन

अगर आपकी स्किन हमेशा ड्राई रहती है, खिंचाव महसूस होता है या पपड़ी निकलती है, तो सिर्फ हाइड्रेशन काफी नहीं होगा। इसके ल‍िए आप पहले हाइड्रेटिंग सीरम लगाएं। उसके बाद मॉइश्चराइजर लगा लें।

यह भी पढ़ें- सुंदरता का अमृत है यह लाल जूस, चेहरे पर चाहिए 'कश्मीरी ग्लो' तो 15 दिन पीकर देखें

किन इंग्रीडिएंट्स वाले प्रोडक्ट चुनें?

आप ऐसे प्रोडक्‍ट्स ले सकती हैं ज‍िसमें ये सभी चीजें मौजूद हों-

  • सेरामाइड्स (Ceramides)
  • शिया बटर
  • पेट्रोलियम जेली
  • स्क्वालेन
  • नेचुरल ऑयल्स

ड्राई स्किन को हाइड्रेशन और मॉइश्चराइजेशन दोनों की जरूरत होती है।

ऑयली स्किन

बहुत से लोगों को लगता है क‍ि ऑयली स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाने की जरूरत नहीं होती है जबकि ऐसा नहीं है। अगर ऑयली स्किन में पानी की कमी हो जाए, तो स्‍क‍िन और भी ज्यादा ऑयल बनाने लगती है। इसके ल‍िए आप हाइड्रेटिंग जेल या सीरम लगाएं। उसके बाद ऑयल-फ्री या जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर लगा लें।

यह भी पढ़ें- महंगे Face Wash से नहीं, 10 रुपये की इस चीज से साफ करें चेहरा; आएगा Glass Glow

किन इंग्रीडिएंट्स वाले प्रोडक्ट लें?

अगर आपकी स्‍क‍िन ऑयली है तो कोई भी ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स खरीदते समय उसके इंग्रीड‍िएंट्स चेक कर लें। जेसे-

  • हायल्यूरोनिक एसिड
  • ग्लिसरीन
  • एलोवेरा

ऑयली स्किन को भी हाइड्रेशन और मॉइश्चराइजेशन दोनों चाहिए।

Hydration vs Moisturization for skin (4)

कॉम्बिनेशन स्किन

अगर आपके टी जोन (माथा, नाक और ठुड्डी) के पास ज्‍यादा ऑयल बनता है और पूरा चेहरा ड्राई नजर आता है तो आपकी स्‍क‍िन कॉम्‍ब‍िनेशन वाली कैटेगरी में आती है। इसके ल‍िए आप पूरे चेहरे वर हाइड्रेट‍िंग सीरम लगाएं। बाद में थोड़ा सा मॉइश्चराइजर लगा लें।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में मुरझा गया है चेहरा? पार्लर जैसा ग्लो पाने के लिए इन 3 तरीकों से करें गुलाब जल का इस्तेमाल

नॉर्मल स्किन

अगर आपकी स्किन न ज्यादा ऑयली है और न ही ज्यादा ड्राई, तो उसे बस सही केयर की जरूरत होती है। बस आपको हाइड्रेटिंग सीरम लगाना है। साथ में थोड़ा सा मॉइश्चराइजर लगा लें। ये रूटीन आपको रोजाना फॉलो करनी है। इससे आपकी स्किन लंबे समय तक हेल्दी बनी रहेगी।

हेल्‍दी स्‍क‍िन के ल‍िए अपनाएं ये आदतें

स्किन को हेल्दी रखने के लिए सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स का इस्‍तेमाल करना ही काफी नहीं होता है। आपको कुछ हेल्‍दी आदतें भी अपनानी होंगी। जैसे-

  • रोज अच्छी नींद लें।
  • तेज धूप में निकलते समय सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
  • जरूरत से ज्यादा बार फेसवॉश न करें।
  • हफ्ते में एक बार क्‍लीन अप जरूर करें।  

यह भी पढ़ें- रूखी और बेजान त्वचा को इंस्टेंट ग्लो देंगे ये देसी नुस्खे, ऐसे करें घी-मलाई और शहद का इस्‍तेमाल

अब तो आप जान ही गईं होंगी क‍ि हाइड्रेशन और मॉइश्चराइजेशन दोनों अलग-अलग काम करते हैं, इसलिए दोनों को एक जैसा समझना सही नहीं है। अगर आपकी स्किन में पानी की कमी है, तो उसे हाइड्रेट करना जरूरी है। वहीं अगर त्वचा रूखी रहती है, तो मॉइश्चराइजर उसकी नमी को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।