Winter Skin Care Cream: घर पर बनाएं अपराजिता के फूल की क्रीम, कुछ ही दिनों में त्वचा पर दिख सकता है निखार

Winter Cream For Women: हर कोई चाहता है कि हमारा चेहरा हमेशा खिला-खिला नजर आए। इसके लिए हम अक्सर कई सारी अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करते हैं। बाजार से कई सारे ऐसे प्रोडक्ट को लेकर आते हैं, जिसे लगाने से हमारी स्किन हाइड्रेट रहे, लेकिन हर बार बाजार के प्रोडक्ट को लगाने से भी फायदा चेहरे पर नजर नहीं आता है। ऐसे में आप घर पर डॉक्टर स्वाति जो की एक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं। इनका Estheva clinic नोएडा के सेक्टर 12 में स्थित है। उनके दिए गए नुस्खे से अपराजिता फूल से क्रीम को बनाएं। क्रीम लगाने के बाद आपकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग नजर आएगी। आइए इसका तरीका आपके साथ शेयर करते हैं।
अपराजिता फूल की क्रीम बनाने की सामग्री
- अपराजिता फूल- 8 से 10
- गर्म पानी- 1 कप
- कॉर्न फ्लोर - 1 चम्मच
- बादाम का तेल- 1 छोटी टेबल स्पून
- एलोवेरा जेल- 1 चम्मच
- विटामिन ई कैप्सूल- 2
अपराजिता फूल की क्रीम बनाने का तरीका
- इसके लिए आपको अपराजिता के फूलों को पानी से साफ कर लेना है।
- फिर इसे 1 कप पानी में अच्छे से उबालकर रंग निकालना है।
- इसके बाद आपको कटोरी में कॉर्न फ्लोर लेना है। इसमें फूल के पानी को मिक्स करना है।
- फिर आपको इसमें एलोवेरा जेल, विटामिन ई कैप्सूल और बादाम के तेल को मिक्स करना है।
- इसके बाद आपको इन सभी चीजों को मिक्स करके एक एयर टाइट बोतल में स्टोर करना है।
- फिर आपको इसे रोजाना रात के समय चेहरे पर अप्लाई करना है।
इसे भी पढ़ें: बदलते मौसम की वजह से हो रही है स्किन प्रॉब्लम, तो यह एक असरदार उपाय आप आजमा सकती हैं
अपराजिता के फूल से बनी क्रीम को कैसे करें अप्लाई?
- इसके लिए आपको सबसे पहले चेहरे को टोनर या क्लींजर से साफ करना है।
- फिर आपको इस क्रीम को चेहरे पर लगाकर 5 मिनट मसाज करनी है।
- इसे पूरी रात चेहरे पर लगी रहने दें।
- इससे आपकी स्किन मॉइस्चराइज रहेगी।
चेहरे पर क्रीम लगाने से स्किन ड्राई नजर नहीं आती है। साथ ही आपको बाजार से महंगी क्रीम लेने की जरूरत नहीं पड़ती है। आप इसी का इस्तेमाल करके चेहरे का निखार बढ़ा सकती हैं। बस इसे लगाने से पहले जरूरी है कि आप पैच टेस्ट करें या एक्सपर्ट राय जरूर लें। इससे आपको क्रीम लगाने के बाद किसी तरह की स्किन प्रॉब्लम नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें: Homemade Hand Cream: ठंड में हाथों की स्किन हमेशा रहती है ड्राई, घर पर सस्ते में बनाएं ये होममेड हैंड क्रीम
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
- क्या चेहरे पर रात के समय लगाई जा सकती है क्रीम?
- जी हां, रात के समय आप इस क्रीम को लगाकर मसाज कर सकती हैं।
- चेहरे पर क्रीम लगाते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?
- चेहरे पर क्रीम लगाते समय आपको स्किन टाइप का खास ध्यान रखना चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।