DIY Anti-Aging Serum at Home: महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स के बजाय घर पर बना सकती हैं ये एंटी-एजिंग सीरम, दिखेंगी खूबसूरत

अधिकतर महिलाएं गर्मी का मौसम शुरू होते ही त्वचा संबंधित परेशानियों का सामना करती हैं। वे चेहरे पर होने वाली परेशानी को कम करने के लिए कई महंगे ट्रीटमेंट का भी इस्तेमाल करती हैं। अगर आप भी अपनी स्किन को मुलायम और खूबसूरत बना बनाना चाहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर एक खास एंटी-एजिंग सीरम तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इस खास सीरम के बारे में।
चेहरे के लिए एंटी एजिंग सिरम
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि अगर आप भी तेज धूप और सिलसिला के गर्मी की वजह से परेशान रहती हैं और इससे त्वचा संबंधित समस्याओं का सामना कर रही है तो परेशान होने के बजाय आप घर पर रहकर एक खास एंटी एजिंग सिरम तैयार कर सकती है इस सीरम को बनाने का तरीका बहुत आसान है इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी जैसे -

सीरम बनाने के लिए सामग्री
- विटामिन E कैप्सूल का तेल
- ग्रीन टी
- नारियल पानी
सीरम बनाने का तरीका
इस सीरम को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में ताजा नारियल का पानी ले।
अब इसमें थोड़ा ग्रीन टी पानी मिला ले।
ग्रीन टी पानी निकालने के लिए आप पत्ती को पानी में अच्छी तरह उबाल लें।
जब पानी थोड़ा कम हो जाए, तो उसे ठंडा कर नारियल पानी में मिक्स कर दें।
अब इन दोनों चीजों में थोड़ा विटामिन ई कैप्सूल का तेल मिलाकर सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला ले।
अब आप इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भरकर रख सकती हैं।
आपका सीरम बनकर तैयार है। आप इस सीरम को अपने चेहरे पर रात में सोने से पहले लगाकर सो सकती हैं।
इससे आपको काफी फर्क देखने को मिलेगा।
यह गर्मी में आपके चेहरे को हाइड्रेट रखने में मदद करेगा।
अगर आप इस सीरम का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें, उसके बाद ही इसका उपयोग करें।
यह भी पढ़ें- Homemade Serum for Glowing Skin: रात को सोने से पहले लगाएं ये होममेड सीरम, गर्मियों में हाइड्रेट रहेगी स्किन
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIk
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।