Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:07 AM IST

Homemade Serum for Glowing Skin: रात को सोने से पहले लगाएं ये होममेड सीरम, गर्मियों में हाइड्रेट रहेगी स्किन

Homemade Serum for Glowing Skin: अगर आप भी गर्मियों में अपनी स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए कुछ न कुछ प्रयास करती रहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर एक खास और असरदार होममेड सीरम तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से इसके बारे में। 
Updated:- 2026-05-06, 19:20 IST
image

गर्मी का मौसम शुरू होते ही अधिकतर महिलाएं चिपचिपी और ड्राई स्किन की वजह से काफी परेशान रहती हैं। इस मौसम में अधिकतर महिलाओं को डिहाइड्रेशन की भी समस्या देखने को मिलती हैं। ऐसे में वे अपनी स्किन को मुलायम और हाइड्रेट रखने के लिए बाजार में मिलने वाले कई स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं पार्लर जाकर कई अलग अलग तरह के ट्रीटमेंट भी लेती है। अगर आप भी गर्मी में स्किन को हाइड्रेट रखना चाहती हैं, तो घर पर एक खास और आसान सीरम तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इस सीरम के बारे में।

स्किन के लिए खास होममेड सीरम 

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि गर्मी में तेज धुप होने की अगर आप भी गर्मी के मौसम में अपनी स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए कई प्रयास करती हैं, तो अब आप घर पर रहकर एक आसान तरीका अपना कर खास होममेड सीरम तैयार कर सकती हैं। इस सीरम को बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -  

01 (38)

सीरम बनाने के लिए सामाग्री -

यह भी पढ़ें- Homemade Herbal Serum: क्या धूप से बेजान हो गई है त्वचा? घर पर तैयार करें ये सस्ता और असरदार हर्बल सीरम, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

सीरम बनाने का तरीका - 

  • इस सीरम को बनाने का तरीका बहुत आसान है।
  • इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में चावल भिगोकर रातभर के लिए रख दें।
  • अब दूसरे दिन सुबह आप चावल अलगकर इसका पानी निकाल लें।
  • अब इस पानी को एक कांच की शीशी में भरकर रख दें।
  • इस शीशी में ऊपर से थोड़ा ग्लिसरीन और विटामिन ई कैप्सूल मिला दें। 

    02 (35)

  • सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें, अब आपका खास सीरम बनकर तैयार है। 
  • इस सीरम को आप अपने चेहरे के लिए इस्तमाल कर सकती हैं। 
  • आप चाहें तो इस मिश्रण को किसी स्प्रे बोतल में भी भरकर रख सकती हैं।
  • अब आप रोजाना रात में चेहरे को धोकर इस सीरम का इस्तेमाल कर सकती हैं। 
  • अगर आप इस पैक का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें।
  • उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें। 

यह भी पढ़ें- महंगे सीरम की जगह इस्तेमाल करें ये होममेड Night Serum, शीशे जैसा चम‍क उठेगा चेहरा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  FREEPIK

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।