Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:06 AM IST

Homemade Herbal Serum: क्या धूप से बेजान हो गई है त्वचा? घर पर तैयार करें ये सस्ता और असरदार हर्बल सीरम, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

अगर आप भी गर्मी में तेज धूप की वजह से परेशान हैं और इससे होने वाली स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम का भी सामना कर रही हैं, तो अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे खास उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे शामिल कर आप अपनी स्किन को मुलायम और बेहतर बना सकती हैं।  
Updated:- 2026-04-20, 19:25 IST
image

तेज चिलचिलाती धूप की वजह से अधिकतर महिलाएं स्किन संबंधित कई तरह की परेशानियों का सामना करती हैं। ऐसे में वे इन समस्या से बचने के लिए कई महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं। अगर आप भी गर्मी के मौसम में स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम की वजह से काफी परेशान हैं, तो अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर रहकर एक खास उपाय आजमा सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से इस खास उपाय के बारे में।

घर पर बनाएं खास नेचुरल सीरम

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि नेचुरल चीजें त्वचा की देखभाल के लिए एक सही विकल्प हो सकती हैं। बाजार के महंगे और केमिकल वाले प्रोडक्ट के बजाय नेचुरल आयुर्वेदिक चीजें स्किन के लिए बेस्ट हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप तेज धूप में अपनी स्किन को हाइड्रेट और खूबसूरत बनाए रखना चाहती हैं, तो घर पर रहकर एक खास होममेड सीरम तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है। इस सीरम को बनाने के लिए आप कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

1 - 2026-04-20T192221.850

सीरम बनाने के लिए सामग्री

यह भी पढ़ें- गर्मियों में त्वचा को देनी है ठंडक और नमी, बनाएं एलोवेरा और एसेंशियल ऑयल बॉडी लोशन

सीरम बनाने का तरीका

  • सीरम बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में केसर की पत्ती डालें।
  • इसमें ऊपर से टी-ट्री एसेंशियल ऑयल और ग्लिसरीन दोनों डाल दें।
  • अब सभी सामग्री को मिक्स करें, फिर इसमें विटामिन-E कैप्सूल की कुछ बूंदें डाल दें।
  • अब आप चाहें, तो इसे एक कांच की बॉटल में भरकर रख दें।
  • अब आपका खास सीरम बनकर तैयार है।

    2 - 2026-04-20T192226.318

  • आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इससे आपको काफी फायदा देखने को मिल सकता है।
  • इस सीरम का आप रोजाना रात में सोने से पहले इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • अगर आप इसका पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

यह भी पढ़ें- ऑयली स्किन की महिलाएं स्किन केयर रूटीन में शामिल करें ये तीन एसेंशियल ऑयल, जबरदस्त मिलेंगे रिजल्ट 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit : FREEPIK

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।