Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:05 PM IST

Vitamin E for Summer Skin Care: गर्मियों में विटामिन ई कैप्सूल का ऐसे करें इस्तेमाल, स्किन रहेगी हाइड्रेट और बनेगी चमकदार

Vitamin E for Summer Skin Care: अगर आप भी गर्मी के दिनों में अपने चेहरे को खूबसूरत और चमकदार बनाना चाहती हैं, तो अब आप विटामिन ई कैप्सूल का अपने चेहरे पर 2 तरह से इस्तेमाल कर स्किन को मुलायम और खूबसूरत बना सकती हैं। 
Updated:- 2026-03-27, 20:42 IST
image

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में अधिकतर महिलाएं तेज धूप की वजह से चेहरे पर होने वाली टैनिंग और पसीने की वजह से होने वाले पिंपल्स आदि का सामना कर रही हैं और इससे बचने के लिए खास उपाय की तलाश में हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको इस खबर के जरिए बताएंगे कि कैसे आप गर्मी के मौसम में अपनी स्किन को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जनते हैं एक्सपर्ट से इसके बारे में।

चेहरे के लिए विटामिन ई कैप्सूल

अगर आप भी अपने चेहरे को ग्लोइंग और मुलायम बनाना चाहती हैं साथ ही गर्मी के मौसम में होने वाली स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम को कम करना चाहती हैं, तो आपके लिए विटामिन ई से तैयार एक खास फेस पैक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसके अलावा आप स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए विटामिन ई से टोनर भी बना सकती हैं। आइए जानते हैं फेस पैक बनाने का सही तरीका।

1 - 2026-03-27T174709.449

यह भी पढ़ें- Cucumber And Tulsi Face Toner: गर्मियों में चेहरे को रखेगा कूल और फ्रेश, बनाएं खीरे और तुलसी का टोनर

विटामिन ई कैप्सूल से बनाएं खास फेस पैक

विटामिन ई कैप्सूल से फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में तजा एलोवेरा जेल लें।
इसमें थोड़ी केसर की पत्ती और एक विटामिन ई कैप्सूल मिक्स कर दें।
सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर चेहरे पर लगा लें।
इसे 40 मिनट तक लगा रहने दें, उसके बाद चेहरे को धो लें।
इससे आपको काफी फर्क देखने को मिल सकता है।

विटामिन ई कैप्सूल से बनाएं टोनर

टोनर बनाने के लिए गर्म पानी में थोड़ी ग्रीन टी मिला लें।
जब पानी ठंडा हो जाएं, तो इसमें थोड़ा गुलाब जल और थोड़ा विटामिन ई कैप्सूल मिक्स कर लें।
सभी को मिलाने के बाद आप इसे स्प्रे बॉटल में भरकर रख दें।
अब आप रात में चेहरे को धोकर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
इससे आपको काफी फर्क देखने को मिल सकता है।

2 - 2026-03-27T174714.061

यह भी पढ़ें- Face Toner for Summer: चिलचिलाती धूप में भी स्किन रहेगी 'फ्रेश और हाइड्रेटेड', घर पर बनाएं ये 1 असरदार नेचुरल टोनर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit :  freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।