Almond Face Scrub: बादाम का इस्तेमाल कर आप भी चेहरे को बना सकती हैं खूबसूरत, एक्सपर्ट से जानें स्क्रब बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका

अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखना चाहती है और स्किन प्रॉब्लम से बचना चाहती है, तो ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं इस खास होममेड बादाम स्क्रब को घर पर बनाकर ट्राई कर सकती हैं।
image

मानसून के सीजन में अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखना चाहती है और स्किन प्रॉब्लम से बचना चाहती है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से होममेड बादाम स्क्रब के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे पर जमी गंदगी को कम कर सकती हैं।

बादाम का इस्तेमाल कर बनाएं स्क्रब

ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि अधिकतर महिलाएं चेहरे पर होने वाली टैनिंग और पिंपल्स जैसी परेशानियों का सामना करती है, लेकिन अब आप बादाम का इस्तेमाल कर घर पर स्क्रब तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

2 - 2025-07-04T135144.315

बादाम से स्क्रब बनाने के लिए सामग्री -

  • बादाम
  • सफेद तिल
  • एसेंस ऑयल
  • जैस्मीन ऑयल

बादाम से स्क्रब बनाने का तरीका -

अगर आप भी घर पर बादाम का इस्तेमाल कर स्क्रब बनाना चाहती हैं, तो सोने से पहले रात में 5 से 6 बादाम और थोड़ी सफेद तिल को एक पानी में भिगोकर रख दें।

दूसरे दिन सुबह आप पानी के अलग कर बादाम और तिल को जार में डाल दें। अब आप इसे मिक्सर या ब्लेंडर की मदद से पीसकर पेस्ट बना ले।

बादाम से बने इस पेस्ट के अंदर आप एसेंस ऑयल डाल सकती हैं। आप चाहे तो जैस्मीन ऑयल भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह चेहरे के लिए बेस्ट फायदेमंद होता है।

1 - 2025-07-04T135145.950

अगर आप बॉडी की टैनिंग हटाना चाहती है, तो इस स्क्रब को बॉडी पर 10 मिनट के लिए लगाकर रखें। अगर आप इसे चेहरे के लिए इस्तेमाल कर रही है, तो 5 मिनट तक इसे लगाकर रखें। उसके बाद हल्के हाथों से चेहरे को रब करें।

स्क्रब का आप हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं। स्क्रब का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।अगर आपको किसी तरह की कोई एलर्जी होती है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट या एक्सपर्ट की राय जरुर ले।

यह भी पढ़ें:Skin Problem Remedies: फेस स्क्रब करने के बाद हो रही है चेहरे पर कई प्रॉब्लम, तो ये टिप्स आएगी आपके काम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP