Homemade Fruit Scrub: कम खर्चे में घर पर बना लें स्पेशल फ्रूट स्क्रब, स्किन को हो सकते हैं अनेक फायदे

Homemade Fruit Scrub: चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए आप होममेड फ्रूट स्क्रब को घर पर तैयार कर इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपको फायदा देखने को मिल सकता है।
image

चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती है। लेकिन लाख कोशिशें के बाद भी कुछ महिलाओं को चेहरे पर फर्क नहीं दिख पता है। ऐसे में अगर आप भी बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है, लेकिन फिर भी आपको फर्क देखने को नहीं मिलता है, तो अब आप घर पर रहकर इस खास फ्रूट स्क्रब को बनाकर चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती है। इससे आपको फायदा देखने को मिल सकता है।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

2 - 2025-05-20T124126.419

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक गर्मी के मौसम में त्वचा संबंधित समस्याएं होना साधारण बात है, जिससे अधिकतर महिलाएं परेशान रहती है। ऐसे में अगर आप भी गर्मी के मौसम में अपनी स्किन को हेल्दी रखना चाहती हैं, तो आप घर पर रहकर स्पेशल होममेड फ्रूट स्क्रब तैयार कर सकती है। इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है।

फ्रूट स्क्रब बनाने का तरीका

एक्सपर्ट में आगे कहा कि घर पर रहकर फ्रूट स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले आप अनार के दाने को निकाल कर उसे मिक्सर में पीस ले। इसके बाद आप संतरा के छिलके को धूप में सुखाकर इसे भी मिक्सर या ब्लेंडर की मदद से पीस ले। अब दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर एक कंटेनर में निकाल ले। इस पेस्ट में थोड़ा शहद और दही मिक्स कर दे। अब आपका होममेड फेस स्क्रब बनकर तैयार हो गया है।

यह भी पढ़ें:इस होममेड स्क्रब का इस्तेमाल करके आप भी पा सकती हैं डेड स्किन से राहत, जानें बनाने का तरीका

इन बातों का रखें ध्यान

1 - 2025-05-20T124125.116

स्क्रब को चेहरे पर लगाने से पहले आप चेहरे को फेस वॉश से अच्छी तरह धो ले। उसके बाद इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इस स्क्रब को आप चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगा कर रखें। आप फ्रूट स्क्रब को एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें:Skin Care Tips: कौन सा ड्राई फ्रूट आपकी स्किन के लिए बेस्ट हो सकता है, जानें एक्सपर्ट की राय

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP