Fati Edi Ka Gharelu Upay: बार-बार पैर पानी में पड़ने के कारण या हवा की नमी के कारण त्वचा बेजान हो जाती है। इसके कारण एड़ियां फटने लगती हैं। जरूरी नहीं कि एड़ी सिर्फ सर्दियों में फटने लगे, ये मानसून में भी फट सकती हैं। धूल-मिट्टी के कारण त्वचा का ड्राई होना आम बात है। हो सकता है कि आपको फटी एड़ियों से ज्यादा दिक्कत न हो, लेकिन एक समय बाद यह समस्या गंभीर हो सकती हैं।
बाजार में फटी एड़ियों को ठीक करने के दावे वाली कई क्रीम आपको मिल सकती हैं, लेकिन वो हर बार काम करें ऐसा जरूरी नहीं है। मेरे पास आपकी फटी एड़ियों के लिए एक कारगार उपाय है। जी हां, आप बस दो चीजों को मिलाकर अपने पैरों को कोमल बनाने में कामयाब हो सकती हैं। आपको बस ग्लिसरीन और वैक्स की जरूरत होगी। इन चीजों को मिलाकर लगाने से त्वचा मॉइश्चराइज होगी और फटी एड़ियों को आराम मिलेगा।
क्या है फटी एड़ियों को ठीक करने का आसान से नुस्खा?
पैरों को सॉफ्ट बनाने के लिए जिस नुस्खे की मैं बात कर रही हूं, वो ग्लिसरीन और मोम का नुस्खा है। ये दोनों ही इंग्रीडिएंट्स अपने मॉइश्चरजिंग गुणों के लिए जाने जाते हैं। जब इन्हें एक साथ मिलाया जाता है, तो ये रूखी त्वचा के लिए एक शक्तिशाली उपचार बन जाते हैं।
ग्लिसरीन एक हमक्टेंट है, यह नमी को त्वचा में सील कर देता है, जिससे त्वचा हाइड्रेटेड और मुलायम रहती है। दूसरी ओर, पैराफिन मोम त्वचा पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाती है, जो नमी को बाहर निकलने से रोकती है और एड़ियों को मॉइश्चराइज करती है। इससे ड्राई त्वचा को गहराई से पोषण मिलता है। एड़ी की दरारें भरने लगती हैं और एड़ियां धीरे-धीरे कोमल हो जाती हैं।
इसे भी पढ़ें: Cracked Heels Treatment: फटी एड़ियों पर जादू की तरह काम करेंगे ये 2 नुस्खे, ऐसे करें इस्तेमाल
कैसे तैयार करें ग्लिसरीन और मोम का नुस्खा-
फटी एड़ियों के लिए ग्लिसरीन और मोम का उपयोग करने के कई तरीके हैं। आप इसे मिलाकर मास्क की तरह पैरों में लगा सकती हैं। इसे कैसे बनाना है, चलिए जानते हैं-
आवश्यक सामग्री:
- 1-2 बड़े चम्मच पैराफिन मोम
- 1 बड़ा चम्मच ग्लिसरीन
- 2-3 बड़े चम्मच टी ट्री ऑयल
- एक कटोरा
- सॉक्स
- प्लास्टिक रैप

बनाने की विधि और लगाने का तरीका-
- एक पुराने बर्तन में या डबल बॉयलर का उपयोग करके पैराफिन मोम को धीरे-धीरे पिघलाएं। अगर आपके पास पैराफिन मोम नहीं है, तो आप नॉर्म मोम ले सकती हैं। बस ध्यान रखें कि वह सेंटेड न हो।
- जब मोम पूरी तरह से पिघल जाए, तो इसमें टी ट्री ऑयल और ग्लिसरीन मिलाएं। अच्छी तरह से सामग्री को मिलाकर एकसार कर लें।
- अब मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें, लेकिन इतना नहीं कि वह जमने लगे। इसे इतना गर्म होना चाहिए कि आपकी त्वचा सहन कर सके। जब ऊपर एक पतली परत बनने लगे तो इसे आप इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इस मिश्रण को लगाने से पहले, अपने पैरों को गुनगुने पानी में लगभग 10-15 मिनट के लिए भिगो दें। आप पानी में थोड़ा नमक भी मिला सकते हैं। इसके बाद, एक प्यूमिक स्टोन या फुट फाइल का उपयोग करके डेड स्किन सेल्स को धीरे से रगड़कर हटा दें। पैरों को अच्छी तरह से पोंछ कर सुखा लें।
- तैयार मिश्रण को अपनी फटी एड़ियों पर लगाएं। आप इसे कई परतों में लगा सकते हैं, हर बार सूखने का इंतजार करें। यदि आप चाहें, तो आप अपने पैरों को कुछ सेकंड के लिए मिश्रण में डुबो भी सकती हैं, फिर बाहर निकालकर सूखने दें और इस प्रक्रिया को कई बार दोहराएं ताकि मोम की कई परतें बन जाएं।
- मिश्रण लगाने के बाद, अपने पैरों को प्लास्टिक रैप से लपेट सकती हैं। फिर कॉटन सॉक्स पहन लें। इसे रात भर लगा रहने दें ताकि यह मिश्रण अपना काम कर सकें।
- अगली सुबह, प्लास्टिक रैप और मोम की परत को हटा दें। अपने पैरों को गुनगुने पानी से धो लें। आपको अपनी एड़ियों में तुरंत फर्क महसूस होगा।
- इस नुस्खे को शुरुआत में 7 दिनों तक हर रात दोहराएं। आपको 7 दिनों के भीतर ही अच्छा सुधार देखने को मिलेगा।
- जब पैर थोड़ा कोमल होने लगे, तो इसे सप्ताह में 1-2 बार लगा सकती हैं। दिन के समय भी अपने पैरों को नियमित रूप से मॉइश्चराइज करें।
ग्लिसरीन के साथ इन चीजों को मिलाकर लगाने से भी होंगे फायदे-
सिर्फ वैक्स ही नहीं, आप ग्लिसरीन के साथ अन्य चीजों को मिला सकती हैं। गिल्सरीन को बगैर किसी दूसरे इंग्रीडिएंट के साथ मिलाने से भी आपको फायदा मिलेगा-
- ग्लिसरीन, नींबू और गुलाब जल को मिलाकर लगाएं। ग्लिसरीन के साथ नींबू का रस और गुलाब जल का मिश्रण भी फटी एड़ियों के लिए बहुत प्रभावी है। नींबू का एसिडिक गुण मृत त्वचा को हटाने में मदद करता है, जबकि गुलाब जल त्वचा को शांत करता है। अगर आपके पैरों में घाव हैं, तो नींबू को हटा सकती हैं।
- एक पका केला अपने पैरों में लगा सकती हैं। इससे पैरों को स्क्रब करें और फिर धो लें। पैर सूखने के बाद ग्लिसरीन लगाकर सॉक्स पहनें।
- शहद एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर और एंटीबैक्टीरियल एजेंट है। गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पैरों को भिगोने से भी लाभ होता है। इसके बाद आप ग्लिसरीन लगा सकती हैं।
ग्लिसरीन और मोम का यह प्रभावी नुस्खा आपकी एड़ियों को कोमल बनाने में मदद कर सकता है। हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों