चुकंदर और घी की मदद से काले होंठों को बनाएं नेचुरली पिंक

अगर आप काले होंठों को नेचुरल तरीके से पिंक बनाना चाहती हैं तो ऐसे में चुकंदर और घी का इस्तेमाल करना यकीनन काफी अच्छा रहेगा। जानिए इस लेख में।
image

रूखे, काले या पिगमेंटेड होंठ किसी को भी अच्छे नहीं लगते हैं। ऐसे में अक्सर अपने होंठों को फिर से गुलाबी बनाने के लिए हम सभी महंगे लिप बाम्स से लेकर टिंट्स आदि पर पैसे खर्च करते हैं। लेकिन जरूरी नहीं है कि इनसे भी आपको मनचाहे रिजल्ट मिलें।

ऐसे में आप कुछ नेचुरल और देसी ट्रिक अपनाकर अपने होंठों को फिर से मुलायम व नेचुरली पिंक लुक दे सकती हैं। इसमें चुकंदर और देसी घी आपके बेहद काम आ सकता है।

ये ऐसे दो इंग्रीडिएंट हैं, जो अक्सर हम सभी की किचन में मौजूद होते ही हैं। लेकिन आप इसे अपने खाने का हिस्सा बनाने के साथ-साथ लिप केयर रूटीन का भी हिस्सा बनाएं। चुकंदर आपके होंठों को नेचुरल पिंक टिंट लुक देता है, जबकि घी गहराई से मॉइश्चराइज और हील करता है।

अगर आप भी अपने होंठों के कालेपन को दूर करके उसे नेचुरल तरीके से उसे पिंक लुक देना चाहते हैं, तो इसका इस्तेमाल करें। चुकंदर और घी को लिप केयर रूटीन में शामिल करने का एक फायदा यह भी है कि इससे किसी भी तरह का नुकसान होने की संभावना नहीं रहती।

चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि आप किस तरह चुकंदर और घी की मदद से गुलाबी होंठ पा सकती हैं-

गुलाबी होंठ पाने में चुकंदर और घी किस तरह मददगार है

what to do to get naturally pink lips

चुकंदर में नेचुरल पिगमेंट होते हैं जो होंठों को गुलाबी रंग देते हैं। साथ ही साथ, इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन पिगमेंटेशन को कम करके लिप टेक्सचर को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। चूंकि, यह एक नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह भी काम करता है, जिससे लिप कलर बेहतर होता है।

वहीं, घी होंठों को गहराई से मॉइश्चराइज़ करता है और पोषण देता है। इसमें मौजूद आवश्यक फैटी एसिड्स भी होंठों के लिए फायदेमंद माना जाता है। घी में विटामिन ई मौजूद होता है, जो समय के साथ होंठों के कालेपन को हल्का करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: पिंक पाउट के लिए होंठों पर लगाएं ये होममेड हर्बल लिप स्क्रब

expert tips on how to get naturally pink lips

चुकंदर और घी से बनाएं लिप बाम

अगर इस लिप बाम का इस्तेमाल नियमित रूप से किया जाए तो 1-2 हफ्तों में गुलाबी और मुलायम होंठ मिलते हैं।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 छोटी चम्मच ताजा चुकंदर का रस
  • 1 छोटी चम्मच घी

बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले चुकंदर का रस और घी अच्छी तरह मिलाएं।
  • एक छोटे एयरटाइट कंटेनर में रखें। इसे हर रात सोने से पहले होंठों पर लगाएं।

चुकंदर और घी से बनाएं लिप स्क्रब-

lip scrub

इस लिप स्क्रब से डेड स्किन सेल्स हटती है और होंठों को एक नेचुरल गुलाबीपन मिलता है। साथ ही साथ, इससे होंठों को गहराई से मॉइश्चर भी मिलता है।

इसे भी पढ़ें: पिगमेंटिड लिप्स ने कर दिया है परेशान? इन नेचुरल स्क्रब से निखारें खूबसूरती

आवश्यक सामग्री-

  • 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ चुकंदर
  • 1 छोटा चम्मच घी
  • 1 छोटा चम्मच चीनी

कैसे इस्तेमाल करें-

सबसे पहले सभी सामग्री को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट से अपने होंठों को धीरे-धीरे 2-3 मिनट तक स्क्रब करें। फिर इसे होंठों पर 5 मिनट के लिए मास्क की तरह छोड़ दें। आखिरी में, गुनगुने पानी से धोकर साधारण घी लगाएं। आप इस लिप स्क्रब को सप्ताह में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP