Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:05 AM IST

पिंक पाउट के लिए होंठों पर लगाएं ये होममेड हर्बल लिप स्क्रब

अगर आप नेचुरल तरीके से पिंक और सॉफ्ट लिप्स पाना चाहती हैं तो ऐसे में आप खुद घर पर ही इन होममेड हर्बल लिप स्क्रब को बनाकर इस्तेमाल करें।
Updated:- 2025-04-05, 13:33 IST
homemade herbal scrub

सॉफ्ट व पिंक लिप्स की चाहत आखिर हममें से किसे नहीं होती? अगर होंठ नेचुरली पिंक लुक देते हैं तो फिर किसी तरह की लिपस्टिक या लिप प्रोडक्ट की जरूरत महसूस ही नहीं होती। हालांकि, प्रदूषण, धूप और डिहाइड्रेशन की वजह से होंठ आसानी से रूखे और काले हो सकते हैं। जिन लोगों के भी होंठ रूखे व काले होते हैं, वे उनका ध्यान रखने के लिए तरह-तरह के लिप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं या फिर महंगे लिप ट्रीटमेंट लेने का मन बनाते हैं। जबकि आपको वास्तव में ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है। अगर आप चाहें तो नेचुरल तरीके से भी पिंक होंठ पा सकती हैं। इसके लिए बस आपको जरूरत है हर्बल लिप स्क्रब बनाकर उसका इस्तेमाल करने की।

ये हममेड हर्बल लिप स्क्रब ना केवल डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करते हैं, बल्कि लिप्स की रंगत को भी निखारते हैं। साथ ही साथ, उन्हें नमी भी प्रदान करते हैं, जिससे होंठ अधिक मुलायम महसूस होते हैं। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि अपने होंठों का ख्याल रखने के लिए आप घर पर हर्बल लिप स्क्रब किस तरह बना सकती हैं-

नीम और तुलसी से बनाएं स्क्रब

homemade herbal scrub

नीम और तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल और हीलिंग प्रोपर्टीज पाई जाती हैं। यह हर्बल लिप स्क्रब कालेपन को कम करता है। साथ ही साथ, गुलाब जल होंठों को हाइड्रेट करने में मदद करता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 5-6 नीम के पत्ते
  • 5-6 तुलसी के पत्ते
  • 1 चम्मच गुलाब जल

लिप स्क्रब कैसे बनाएं-

  • सबसे पहले नीम और तुलसी के पत्तों को पीसकर बारीक पेस्ट बना लें।
  • अब इसमें गुलाब जल डालकर एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब इसे अपने होंठों पर लगाएं और एक मिनट तक हल्की-हल्की मसाज करें।
  • इसे पांच मिनट के लिए छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।

इसे भी पढ़ें-घर के फंक्शन में दिखना है खूबसूरत, तो 1 हफ्ते पहले से लगाना शुरू कर दें ये होम मेड स्क्रब


expert-Quote (2)

पुदीना और खीरा से बनाएं लिप स्क्रब

पुदीने के पत्ते ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं, जिससे होंठ नेचुरली पिंक नजर आते हैं। साथ ही साथ, खीरे का रस होंठों को नमी देता है, जिससे पिगमेंटेशन कम होता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 5-6 ताज़े पुदीने के पत्ते
  • 1 चम्मच खीरे का रस

लिप स्क्रब कैसे बनाएं-

  • सबसे पहले पुदीने के पत्तों को पीस लें।
  • अब इसे खीरे के रस में मिलाकर होंठों पर लगाएं।
  • करीबन एक मिनट तक मसाज करें।
  • आप इसे पांच मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

हल्दी और एलोवेरा से बनाएं लिप स्क्रब

homemade herbal scrub (2)

आप हल्दी और एलोवेरा जेल की मदद से भी लिप स्क्रब बना सकती हैं। जहां हल्दी होंठों की रंगत को हल्का करती है, वहीं एलोवेरा सूखे व फटे होंठों को गहराई से हाइड्रेट करता है।

आवश्यक सामग्री-

  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल

लिप स्क्रब कैसे बनाएं-

  • सबसे पहले दोनों सामग्रियों को मिक्स करें।
  • इसे अपने होंठों पर लगाएं और एक मिनट तक धीरे-धीरे रगड़ें।
  • इसे 5-7 मिनट तक लगा रहने दें और फिर गर्म पानी से धो लें।
  • आप इसे हफ़्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- अगर पाना है चाहती हैं हेल्दी स्किन तो गुलाब जल से करें अपनी त्वचा की केयर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।