Beetroot Juice On Skin: चेहरे के निखार के लिए हम कई सारी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही, मेकअप भी करते हैं, ताकि जो दाग-धब्बे ज्यादा चेहरे पर नजर आ रहे हैं, इसे हम मेकअप से छिपा सके। ऐसे में हम अक्सर हैवी मेकअप लुक भी क्रिएट कर लेते हैं। लेकिन आपको जरूरी है कि आप घर पर रखी चीजों का इस्तेमाल चेहरे पर कर सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपकी स्किन नेचुरली हेल्दी रहती है। लेकिन क्या इसे रोजाना चेहरे पर अप्लाई करना चाहिए? इस सवाल के बारे में हमने डॉक्टर स्वाति से जाना जिन्होंने इससे जुड़ी जानकारी हमारे साथ शेयर की। चलिए आपको बताते हैं कि आपको भी रोजाना चुकंदर का इस्तेमाल करना चाहिए।
वैसे तो चुकंदर का रस लोग पीना पसंद करते हैं। लेकिन आप इसे चेहरे पर लगाएंगी, तो इससे आपकी त्वचा नेचुरली गुलाबी नजर आएंगी। इसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रोपर्टीज होती हैं, जो त्वचा को रिंकल्स होने से बचाती है। साथ ही, इसके रस को लगाने से त्वचा हाइड्रेट रहती है। दाग धब्बों की समस्या भी कम होती है। इसे लगाना चेहरे के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए आप इसे लगाकर त्वचा की रंगत को बढ़ा सकती हैं।
चेहरे पर हम कई सारी चीजों का इस्तेमाल रोजाना करते हैं। ऐसे ही आप चुकंदर का इस्तेमाल भी रोजाना कर सकते हैं। एक्सपर्ट भी इसे लगाने की सलाह देते हैं। इसे लगाने के बाद आपको ब्लश की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, आपकी स्किन ड्राई, मुंहासे, काले घेरे और टैन नजर नहीं आएगी। इसलिए आप इसका इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसे रोजाना सुबह पानी से चेहरा धोने के बाद अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद इसे लगा रहने दें। फिर पानी से चेहरे को साफ करें। इससे आपकी त्वचा गुलाबी नजर आएगी। लेकिन इसे आपको रोजाना फ्रेश निकालकर चेहरे पर लगाना होगा। इसे स्टोर करके न रखें।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: Beetroot For Skin: चुकंदर से पाएं चेहरे पर गुलाबी निखार, इन 2 तरीकों से करें इस्तेमाल
अगर आप इस रस को डायरेक्ट चेहरे पर नहीं लगा सकते हैं, तो इससे बेहतर है कि आप चुकंदर के रस को दही या एलोवेरा जेल के साथ मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाएं। इस फेस पैक को लगाने से आपकी त्वचा ग्लोइंग नजर आएगी। साथ ही, आपकी त्वचा साफ हो जाएगी।
चेहरे पर चुकंदर के रस को ताजा निकालकर ही लगाएं। इससे आपकी त्वचा साफ रहेगी। साथ ही, ग्लो भी नजर आएगा। इसके साथ आपको किसी और चीज की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको इसमें नुचरली गुलाबी निखार मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन के लिए राइस वॉटर या एलोवेरा, जानिए कौन देगा बेहतर रिजल्ट
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।