सर्दियों का मौसम शुरू होते ही हमें सबसे ज्यादा त्वचा से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। कई बार त्वचा ड्राई दिखती है, तो कई बार सफेद पैच चेहरे पर नजर आते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम स्किन केयर रूटीन को चेंज करना भूल जाते हैं। साथ ही, कुछ ज्यादा ही प्रोडक्ट का इस्तेमाल चेहरे पर कर लेते हैं। इससे चेहरा सफेद दिखता है। ऐसे में जरूरी है कि आप चेहरे पर घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें। इससे चेहरे का ग्लो भी बना रहेगा। साथ ही, चेहरे की टैनिंग भी कम हो जाएगी।
मलाई और हल्दी का पैक
मलाई चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसे लगाने से चेहरा सॉफ्ट नजर आता है। इसलिए आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए। इसके साथ आप हल्दी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे चेहरे पर निखार आता है।
इस तरह इस्तेमाल करें मलाई और हल्दी
- चेहरे पर मलाई और हल्दी का पैक लगाने के लिए पहले एक कटोरी लें।
- अब इसमें 1 चम्मच दूध में से निकाली हुई ताजी मलाई लें।
- इसके बाद इसमें 1 चुटकी हल्दी डालें।
- इस दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं।
- फिर 30 मिनट बाद चेहरे को पानी से साफ कर ले। इसे लगाने से आपका चेहरा साफ हो जाएगा।
- मलाई से चेहरा सॉफ्ट और हल्दी से इवन नजर आएगा।
केला और शहद का मास्क
आप अपने चेहरे पर केला और शहद का मास्क लगा सकती हैं। सर्दियों में रूखी त्वचा को मुलायम बनाने के लिए ये दोनों चीजें अच्छी होती है। इसमें कई सारे नेचुरल पोषक तत्व होते हैं। इससे त्वचा सुंदर लगती है।
इसे भी पढ़ें: इन 2 चीजों से करें चेहरा साफ, नहीं पड़ेगी महंगे फेस वॉश की जरूरत
केले और शहद का मास्क
- इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में पका हुआ केला लेना है।
- इसको अच्छे से मैश कर लेना है।
- अब इसमें 1 चम्मच शहद को मिक्स करना है।
- फिर इन दोनों चीजों से बने पैक को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाना है।
- इसके बाद पानी से चेहरे को साफ कर लेना है।
- इससे आपकी त्वचा मुलायम और इवन नजर आएगी।
इस बार सर्दियों में इन घरेलू तरीकों को ट्राई करें। इससे आपका चेहरा गोरा नजर आएगा। साथ ही, ग्लो भी नजर आएगा। बस आपको किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना है।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों