नारियल के तेल से इस तरह करें चेहरा साफ

चेहरे को साफ करने के लिए आजकल मार्केट में हजारों प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। यहां तक कि यह प्रोडक्ट स्किन टाइप के अनुसार भी मिल जाते हैं, लेकिन इनके उपयोग से चेहरे को नुकसान भी पहुंचता है। ऐसे में फेस को क्लीन करने के लिए जरूरी नहीं है कि आप महंगे ब्यूटी केयर ही खरीदें। नारियल का तेल चेहरे से लेकर बालों तक के लिए फायदेमंद होता है। क्या आप जानती हैं कि नारियल तेल से भी चेहरे को साफ किया जा सकता है? जानना चाहती हैं कैसे तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
तरीका 1-

नारियल के तेल को आप डायरेक्ट फेस पर लगाकर अपना चेहरा साफ कर सकती हैं।
क्या चाहिए?
- नारियल का तेल
- तौलिया
क्या करें?
- थोड़ा सा नारियल तेल अपनी हथेली पर डालें।
- हथेली को अच्छे से रगड़े लें।
- अब नारियल के तेल को अपने चेहरे पर लगाएं।
- कुछ देर अच्छे से रब करें, ताकि तेल आपके पूरे चेहरे पर लग जाए।
- अब एक बड़े बर्तन में पानी को गर्म करने के लिए रख दें।
- तौलिया को गर्म पानी में भिगो लें और फिर अपने चेहरे को इससे कवर कर लें।
- तौलिया को फेस पर करीब 10 मिनट तक लगाकर रखें और चेहरे को साफ करें।
- अगर आपको अपनी स्किन ऑयली फील हो रही हो तो आप फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकती हैं। (नारियल तेल के फायदे)
- चेहरे को वॉश करने के बाद मॉइश्चराइज लगाएं, ताकि स्किन में मॉइश्चर एड हो जाए।
नोट: अगर आपकी स्किन सेंसिटिव और एक्ने प्रोन है तो आपको नारियल का तेल लगाने से पहले पैच टेस्ट करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:चेहरे को साफ करने के लिए घर में मौजूद इन चीजों का करें उपयोग
तरीका 2-
एवोकाडो चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस कारण से इसका इस्तेमाल फेस मास्क के रूप में भी किया जाता है।
क्या चाहिए?
- 1 एवोकाडो
- 2 चम्मच नारियल का तेल
इसे भी पढ़ें:ये 6 नेचुरल चीजें करती हैं क्लींजर का काम, चेहरा हो जाएगा साफ
क्या करें?
- एवोकाडो के बीज को हटाकर फॉर्क की मदद से इसका पल्प निकाल लें।
- अब इसमें 2 चम्मच नारियल का तेल मिलाएं।
- लीजिए तैयार है आपका नेचुरल कोकोनट ऑयल क्लींजर।
कैसे करें इस्तेमाल?
- इस क्लींजर को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं।
- करीब 15 मिनट कर इसे फेस पर लगे रहने दें।
- अब साफ पानी से अपना चेहरा धो लें।
नोट: अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपको चेहरे पर तेल नहीं लगाना चाहिए। इससे आपकी स्किन ज्यादा तैलीय हो जाएगी।
इस मास्क के फायदे

- एवोकाडो में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं, जिससे आपकी स्किन रिंकल फ्री रहेगी।
- अगर आपकी स्किन ड्राई है तो नारियल का तेल लगाने से रूखेपन की समस्या कम हो जाएगी।
चेहरे पर नारियल तेल लगाने के फायदे
- नारियल का तेल लगाने से स्किन में कोलेजन की मात्रा बढ़ जाती है। इससे आपकी स्किन लटकती नहीं है।
- अगर आपकी चेहरे पर डार्क पैचेज्स हैं तो आप नारियल के तेल का उपयोग कर सकती हैं। इससे निशान हल्के होने लगते हैं।
- चेहरे की सूजन को कम करने के लिए भी नारियल का तेल फायदेमंद होता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।