Keratin At Home: तेज धूप से बाल दिखने लगे हैं रूखे और बेजान, घर पर ही इन 3 चीजों की मदद से करें केराटिन

How to do keratin at home: यदि आप भी हर बार पार्लर जाकर खूब पैसे खर्च करके अपने बालों में केराटिन ट्रीटमेंट देती हैं, तो आज के बाद आपको ऐसा नहीं करना है। आप घर पर रखी कुछ चीजों की मदद से खुद अपने बालों पर केराटिन कर सकती हैं।
Natural keratin for hair

आजकल तेज धूप केमिकल युक्त शैंपू, कंडीशनर और सीरम के इस्तेमाल से हर महिला के बाल खराब हो रहे हैं। इसके चलते हम पार्लर में जाकर हजारों रूपये खर्च करके हेयर ट्रीटमेंट लेते हैं। इनसे कुछ समय के लिए तो बाल ठीक रहते हैं, लेकिन उसके बाद फिर दोबारा खराब होने लगते हैं। साथ ही, इन हेयर ट्रीटमेंट में भी केमिकल यूज किया जाता है। ऐसे में इनका असर बालों पर पड़ता है और वो खराब होने लगते हैं। आपने देखा होगा अधिकतर महिलाएं खराब बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के लिए केराटिन ट्रीटमेंट ले रही हैं। इससे आपके रूखे और बेजान बाल एकदम स्मूद और चमकदार हो जाते हैं। जिसके बाद आपका पूरा लुक ही बदल जाता है। हालांकि इसको कराने के लिए अच्छी खासी जेब ढीली हो जाती हैं। जिसके चलते हर कोई इसे नहीं करा पाता है।

अगर आपके बाल भी एकदम रूखे और बेजान हो गए हैं और आपको भी उन्हें सिल्की बनाना है तो आज हम आपको केराटिन करने का तरीका बताने जा रहे हैं। इसको आप बिना पार्लर जाए घर पर ही कर सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इसको खुद अपने बालों और करके एकदम सैलून की तरह स्मूद और शाइनी बाल पा सकती हैं। नेचुरल केराटिन करने का यह तरीका हमें ब्यूटी एक्सपर्ट कुशाग्री व्यास ने बताया है। आप भी यदि बालों पर केराटिन कराने का सोच रही थीं तो आप इसे घर पर ट्राई कर सकती हैं।

घर पर केराटिन मास्क बनाने का तरीका

  • इसके लिए आपको सबसे पहले अलसी के बीजों को एक कटोरी में रातभर के लिए भिगो देना है।
  • दूसरी कटोरी में आपको चावल पानी में भिगो देने हैं।

rice water for hair

  • सुबह उठकर अलसी के बीज को पानी के साथ एक पैन में निकालकर उबाल लें।
  • ठंडा हो जाने के बाद उसका लिसलिसा पानी छान लेना है।
  • अब भीगे हुए चावल का पानी भी एक बर्तन में छान लें।
  • इसमें आपको एक चम्मच शहद मिक्स करना है।
  • आपका नेचुरल केराटिन मास्क बनाकर तैयार है।

ये भी पढ़ें: केराटिन ट्रीटमेंट के लिए इस तरह करें चावल का इस्तेमाल

केराटिन मास्क अप्लाई करने का तरीका

  • इसके लिए आपको हाथों में ग्लव्स पहनना है।
  • ध्यान रहे इसे आपको साफ बालों में लगाना है यानि लगाने से पहले बाल वॉश होने चाहिए।
  • अब इस मिश्रण को बालों की लेंथ और जड़ों में अप्लाई करें।

frizzy hair solution

  • अच्छी तरह लग जाने के बाद इसे करीब आधे घंटे के लिए सूखने दें।
  • फिर आपको किसी भी शैंपू से बालों को धोकर सीरम लगा लेना है।
  • आप देखेंगी आपके बाल सिल्की और शाइनी नजर आने लगेंगे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP