अपने बालों के अनुसार इस तरह करें कंघी का चुनाव

अगर आप अपने बालों पर किसी भी प्रकार की कंघी का इस्तेमाल करती हैं तो अब ऐसा करना छोड़ दें। आप शायद नहीं जानती होगी कि इससे आपके बालों को नुकसान पहुंचता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम सभी के बाल अलग-अलग प्रकार के होते हैं। साथ ही हर प्रकार के बालों के लिए अलग-अलग कंघी का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आपको अपने बालों के अनुसार किस प्रकार की कंघी का उपयोग करना चाहिए, ताकि आपके बालों को कम नुकसान पहुंचे। आइए जानते हैं इन कंघी के बारे में।
घने बालों के लिए कंघी

अगर आपके बाल घने हैं तो आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि आपके बालों के लिए कौन-सी कंघी सही होगी। जिन महिलाओं के बाल घने होते हैं उन्हें चौड़े और बड़े ब्रिसल्स वाली कंघी का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि चौड़े और बड़े ब्रिसल्स वाली कंघी स्कैल्प तक आसानी से पहुंच जाती है। जिससे घने बालों को सुलझाने में आसानी होती है।
पतले बालों के लिए कंघी

जिन महिलाओं के बाल पतले होते हैं उन्हें पतले, छोटे और घने बिसल्स वाली कंघी का इस्तेमाल करना चाहिए। पतले, छोटे और घने ब्रिसल्स वाली कंघी से आपके बालों को वॉल्यूम मिलेगा। इस प्रकार की कंघी आपके बालों के लिए एकदम परफेक्ट है। इसलिए अपने बालों पर कोई दूसरी तरह की कंघी का इस्तेमाल न करें।
कर्ली बालों के लिए कंघी

कर्ली बालों की देखभाल करना बेहद ही मुश्किल काम है। कर्ली बालों के देखभाल करने में समय भी काफी लगता है। अगर आपके कर्ली हेयर हैं तो आपको इसके लिए नायलॉन के चौड़े बिसल्स वाली कंघी का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कर्ली बालों को सुलझाने में काफी समय और मेहनत लगती है जिसकी वजह से आप नॉर्मल कंघी का इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:बालों को बैक कॉम्ब करने के लिए अपनाएं यह स्टेप्स
सीधे बालों के लिए कंघी

ऐसा कहा जाता है कि स्ट्रेट बालकी देखभाल करना आसान है। ऐसा इसलिए क्योंकि सीधे बाल कम उलझते हैं और सीधे बालों पर आसानी से कंघी की जा सकती हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप सीधे बालों पर किसी भी तरह की कंघी का इस्तेमाल करें। लेकिन, अगर आपके बाल सीधे हैं तो इसके लिए आपको नेचुरल ब्रिसल्स वाले कंघी का इस्तेमाल करना चाहिए। आप चाहें तो फ्लैट पैडल ब्रश का भी उपयोग कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:पतले बालों का रखना है ध्यान, इन हेयर ब्रश को बनाएं अपना साथी
कंघी करते वक्त इन बातों का रखें खास ध्यान

- साफ कंघी का इस्तेमाल करें। आपको अपने बालों में साफ कंघी का ही इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप गंदी कंघी का इस्तेमाल करती हैं तो आपके इससे आपके बालों को नुकसान पहुंच सकता है।
- अगर आप बालों में तेल लगाकर कंघी करती हैं तो अपनी इस आदत को बदल लें। ऐसा इसलिए क्योंकि ऑइलिंग के बाद हेयर फॉलिकल्स कमजोर होते हैं । जिससे आपके बाल टूट सकते हैं।
- गीले बालों में भी कंघी नहीं करनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि गीले बाल लचीले होते हैं, जिससे वे आसानी से टूट सकते हैं। ऐसे में आपको गीले बालों पर कंघी नहीं करनी चाहिए।
- आपको हर दूसरे हफ्ते अपनी कंघी को गुनगुने पानी से साफ करना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।