बिना हीटिंग के इन पांच तरीकों से करें बालों को स्ट्रेट

बहुत-सी महिलाएं स्ट्रेट बालों की इच्छा रखती हैं और आए दिन हेयर स्टाइलिंग की मदद से बालों को स्ट्रेट करती हैं। हीटिंग वाले हेयर स्ट्रेटनिंग के तरीके अपनाने से उन्हें लुक तो अच्छा मिल जाता है, लेकिन उनके बाल भीतर से कमजोर हो जाते हैं। चाहें हेयर ड्रायर हों या फिर प्रेसिंग, हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से बालों की कुदरती नमी खत्म हो जाती है। इससे बाल रूखे और बेजान नजर आते हैं। साथ ही बालों में डैंड्रफ और हेयर फॉल की समस्या भी बढ़ जाती हैं। अगर आप अपने Wavy या घुंघराले बालों को बिना हीटिंग के सीधा करना चाहती हैं तो आप इसके लिए ज्यादा हेल्दी तरीके अपना सकती हैं-
बालों को गीले करके कंघी करें
बालों को वॉश करने के बाद सूख जाने दें। इसके बाद बालों को ऊपर से हल्का गीला करें और थोड़ी-थोड़ी देर में सुलझाएं। बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बाटें और कंघी से स्ट्रेट करें। इससे आपके बाल ज्यादा सीधे और सुलझे हुए नजर आएंगे। इस बात का ध्यान रखें कि गीले बालों को जोर-जोर से कंघी ना करें। ऐसा इसलिए क्योंकि गीले बाल जड़ों से कमजोर होते हैं। गीले बालों कंघी किए जाने पर ज्यादा टूटते हैं। इसीलिए बालों को नेचुरली भीतर से सूख जाने के बाद सुलझाना ही सही रहता है।
गीला करके बालों को लपेटें
बालों को सीधा करने के लिए आप हेयर बॉबी पिन या चिमटी का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले बालों को हल्का सा गीला कर लें, इसके बाद बालों के एक हिस्से को कंघी करके दूसरी तरफ लाएं और उस पर बॉबी बिन या चिमटी लगा दें। इसी तरह दाईं और बाई तरफ के बालों को छोटे-छोटे सेक्शन में बांटकर पूरी तरह से बालों को कवर कर लें। रात को सोते समय अगर यह तरीका अपना रही हैं तो ऊपर से सिल्क या मुलायम स्कार्फ से बालों को कवर कर लें, ताकि बाल बिस्तर पर रगड़ खाने की वजह से रूखे ना हो जाएं।
बालों में लगाएं रोलर
घुंघराले बालों को सीधा करने के लिए आप रोलर्स का इस्तेमाल भी कर सकती हैं, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि रोलर्स बड़े साइज के हों। इसके लिए सबसे पहले बालों को थोड़ा सा गीला करें और इसके बाद रोलर्स में लगाकर उन्हें सॉफ्ट इलास्टिक से बांध लें। इस बात का ध्यान रखें कि लास्टिक थोड़ी लूज हो, क्योंकि टाइट लास्टिक होने पर बालों पर उसके निशान छूट सकते हैं। घुंघराले बालों के लिए ये 4 टिप्स आजमाएंगी तो दिखेंगे हेल्दी और आकर्षक
इसे जरूर पढ़ें:Beauty Tips: ग्लोइंग स्किन और मजबूत बालों के साथ अखरोट से पाएं ये 5 ब्यूटी बेनिफिट्स
जूड़ा बनाएं और स्ट्रेट हेयर पाएं
अगर आपके बाल स्ट्रेट मूल रूप से स्ट्रेट हैं, तभी आप यह तरीका अपना सकती हैं। घुंघराले या वेवी बालों के लिए यह तरीका काम नहीं आता। इसके लिए बालों का जूड़ा बना लें और उस पर हल्की सी लास्टिक लगा दें। इसके बाद बालों को ड्राई होने दें। बालों के सूख जाने के बाद उन्हें एक बार फिर से कंघी कर लें।
इसे जरूर पढ़ें:Hair Care Tips: मजबूत और घने बालों के लिए कॉड लीवर ऑयल है फायदेमंद
डीप मॉश्चराइज करने से स्ट्रेट हो जाएंगे बाल
बालों को डीप कंडिशन करने से वे नेचुरली ज्यादा स्ट्रेट नजर आएंगे। इसके लिए आप शहद, अंडे या दही के डीआईवाई हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। बालों को मॉश्चराइज करने पर वे ज्यादा सॉफ्ट रहते हैं और उलझते नहीं हैं। डीप कंडिशनिंग के बाद बाल ज्यादा लंबे और स्ट्रेट नजर आते हैं।
अगर आपको ये टिप्स काम के लगे तो इन्हें जरूर शेयर करें। हेयर केयर से जुड़े आर्टिकल्स पढ़ने के लिए विजिट करती रहें हरजिंदगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।