Wed Sep 23, 2026 | Updated 02:42 PM IST

Anti-Aging Cream नहीं, चावल के आटे में मिलाकर लगाएं यह 1 चीज; दूर हो सकती हैं झुर्रियां

Tips To Get Glowing Skin: आजकल खराब खानपान और अनहेल्‍दी लाइफस्टाइल से कई लोगों को कम उम्र में ही एजिंग के संकेत दिखाई देने लगे हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग महंगी एंटी-एजिंग क्रीम और ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाते हैं, लेक‍िन आप चाहें तो एक असरदार घरेलू नुस्‍खा ट्राई कर सकती हैं। हम आपको एक खास फेस पैक के बारे में बता रहे हैं।
Updated:- 2026-06-13, 14:19 IST
tips to get youthful skin

हम सभी को खूबसूरत द‍िखने की चाहत होती है। इसके ल‍िए हम क्‍या कुछ नहीं करते हैं। कोई बाजार के महंगे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स खरीदकर इस्‍तेमाल करता है, तो वहीं कुछ लोग घरेलू नुस्‍खे आजमाते हैं। हालांक‍ि, आजकल खराब खानपान और अनहेल्‍दी लाइफस्‍टाइल के कारण चेहरे पर बुढ़ापा पहले ही नजर आने लगता है। क‍िसी के चेहरे पर फाइन लाइंस साफ द‍िखने लगते हैं, तो कुछ लोगों की स्‍क‍िन ढीली हो जाती है।

ऐसे में लोग महंगी एंटी-एज‍िंग क्रीम लगाना शुरू कर देते हैं, लेक‍िन क्‍या आप जानती हैं क‍ि आपकी रसोई में मौजूद कुछ चीजों से भी यूथफुल स्‍क‍िन पाई जा सकती है? जी हां, नोएडा सेक्‍टर 44 की ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट प्र‍ियंका यादव ने बताया हमारे रसोई में मौजूद चावल के आटे से जवां स्‍क‍िन पाना संभव हो सकता है। उन्‍होंने इसके साथ मि‍क्‍स करने के ल‍िए 1 स्‍पेशल इंग्रीड‍िएंट के बारे में भी बताया है। आइए जानते हैं-

tips to get youthful skin (1)

चावल के आटे में क्‍या म‍िलाएं?

आपको बता दें क‍ि चावल के आटे का इस्तेमाल कई घरेलू फेस पैक में किया जाता है। ये हमारी स्‍क‍िन पर जमे एक्‍स्‍ट्रा ऑयल को कम कर सकता है और डेड स्‍क‍िन भी हटाता है। ऐसे में इसके इस्‍तेमाल से हमारी त्‍वचा ग्‍लोइंग नजर आने लगती है। अगर आप इसके साथ एलोवेरा जेल म‍िलाकर चेहरे पर लगाएंगी तो आपकी स्‍क‍िन हाइड्रेट रहेगी और ड्राईनेस भी कम होगी। जब त्वचा में नमी बनी रहती है, तो फाइन लाइंस और झुर्रियां ज्यादा नजर नहीं आती हैं।

यह भी पढ़ें- Glowing Skin के लि‍ए मलाई में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, बच जाएगा महंगे फेशियल का खर्चा

कैसे बनाएं ये फेस पैक?

  • 2 चम्मच चावल का आटा
  • 1 से 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल

यह भी पढ़ें- Dark Skin Tone पर खूब अच्‍छे लगेंगे ये Blush शेड्स, ख‍िला-ख‍िला द‍िखेगा चेहरा

इसे बनाने के ल‍िए एक साफ कटोरी में चावल का आटा ले लें। अब उसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। दोनों को अच्‍छे से म‍िक्‍स करके एक स्‍मूथ पेस्‍ट तैयार कर लें। अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा लगे तो इसमें आव कुछ बूंदें गुलाब जल की भी मिला सकती हैं। आपका ये फेस पैक तैयार है।

tips to get youthful skin (2)

लगाने का सही तरीका क्‍या है?

  • सबसे पहले चेहरे को साफ पानी से धो लें।
  • अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • इसे करीब 15 से 20 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें।
  • अब धीरे-धीरे चेहरे पर मसाज करते हुए सादे पानी से धो लें।
  • बाद में चेहरे पर थोड़ा सा मॉइश्चराइजर भी लगा लें।

यह भी पढ़ें- K-Beauty: रात में चेहरे पर लगाएं ये चीजें, शीशे जैसी चमक उठेगी आपकी स्किन

आप इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में एक से दो बार कर सकती हैं। बहुत ज्‍यादा इस्‍तेमाल न करें।

इन बातों का रखें ध्यान

  • धूप में निकलते समय सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
  • कोई भी नुस्‍खा आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  • अगर स्‍क‍िन से जुड़ी कोई समस्‍या है तो पहले पैच टेस्‍ट जरूर करें।

यह भी पढ़ें- Glowing Skin: स‍िर्फ ₹5 में घर बैठे म‍िलेगा गुलाबी न‍िखार, बस बना लें सबसे सस्‍ती होममेड क्रीम

तो अगर आप भी यूथफुल स्‍क‍िन पाना चाहती हैं तो ये फेस पैक ट्राई कर सकती हैं। न‍ियमि‍त रूप से अगर आप इसका इस्‍तेमाल करेंगी तो फर्क देखने को म‍िल सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।