Glowing Skin के लिए मलाई में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, बच जाएगा महंगे फेशियल का खर्चा

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। कोई बाजार के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करता है, तो कुछ लोग घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। वहीं, कुछ लोग पार्लर जाकर महंगे फेशियल करवाते हैं। ऐसे में अगर आप घर बैठे ग्लोइंग त्वचा पाना चाहती हैं तो हम आपके लिए एक बहुत ही आसान और सस्ता घरेलू नुस्खा लेकर आए हैं।
ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर ने बताया कि मलाई तो सभी घरों में आसानी से मिल जाती है। ये काफी पुराने समय से स्किन केयर में इस्तेमाल की जाती रही है। ऐसे में अगर मलाई में दो और चीजें मिलाकर लगाई जाएंगी तो आपकी स्किन फ्रेश और ग्लोइंग नजर आ सकती है। आइए जानते हैं-
-1781252883648.jpg)
मलाई में कौन सी दो चीजें मिला सकती हैं?
मलाई में बेसन और शहद मिलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है। ये पैक ड्राई स्किन वालों के लिए काफी असरदार होता है। दरअसल, मलाई से हमारी स्किन को नमी मिलती है और चेहरे की ड्राईनेस भी कम होती है। जबकि शहद भी स्किन को मॉइश्चराइज करता है और बेसन चेहरे पर जमी गंदगी और ऑयल को हटाने का काम करता है।
यह भी पढ़ें- K-Beauty: रात में चेहरे पर लगाएं ये चीजें, शीशे जैसी चमक उठेगी आपकी स्किन
कैसे बनाएं फेस पैक?
इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको ये चीजें चाहिए-
-1781252899396.jpg)
- 1 बड़ा चम्मच फ्रेश मलाई
- 1 छोटा चम्मच शहद
- 1 छोटा चम्मच बेसन
यह भी पढ़ें- Dark Skin Tone पर खूब अच्छे लगेंगे ये Blush शेड्स, खिला-खिला दिखेगा चेहरा
इस पैक को बनाने के लिए एक साफ कटोरी में तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। जब एक स्मूथ पेस्ट तैयार हो जाए, तब इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
लगाने का सही तरीका क्या है?
- सबसे पहले चेहरे को पानी से धोकर साफ कर लें।
- इसके बाद पैक को चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं।
- करीब 15 से 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
- जब पैक थोड़ा ड्राई हो जाए, तब हल्के हाथों से मसाज करते हुए चेहरे को धो लें।
यह भी पढ़ें- Glowing Skin: सिर्फ ₹5 में घर बैठे मिलेगा गुलाबी निखार, बस बना लें सबसे सस्ती होममेड क्रीम
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ऑयली है, तो मलाई कम मात्रा में इस्तेमाल करें।
- किसी भी चीज से एलर्जी हो तो उसका इस्तेमाल न करें।
- चेहरे को रगड़कर साफ न करें।
- फेस पैक लगाने के बाद सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
- कोई भी नुस्खा आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
यह भी पढ़ें- Glowing Hand Tips: बिना पार्लर जाए नेचुरल चीजों से चमकेंगे आपके हाथ, इस नुस्खे से दूर होगा हाथों का कालापन
तो अगर आप भी घर बैठे ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं तो ये नुस्खा ट्राई कर सकती हैं। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने पर आपको फर्क जरूर देखने को मिलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।