Dark Skin Tone पर खूब अच्छे लगेंगे ये Blush शेड्स, खिला-खिला दिखेगा चेहरा

हर कोई चाहता है कि उसकी खूबसूरती की हर कोई तारीफ करे। इसके लिए लड़कियां और महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। बाजार के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं तो कुछ लोग पार्लर जाकर महंगे ब्लीच, फेशियल, क्लीनअप, पेडिक्योर, मेनिक्योर करवाती हैं। कहीं बाहर या पार्टी में जाना होता है तो मेकअप भी जरूर करती हैं। हालांकि, सांवली लड़कियों के मन में एक ही सवाल रहता है कि उनकी स्किन टोन के हिसाब से कैसा मेकअप अच्छा लगेगा?
मेकअप करते समय हमेशा ब्लश या रूज का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। इससे चेहरे को ग्लोइंग लुक मिलता है, लेकिन कई बार सांवली स्किन टोन वाली लड़कियां सही शेड में कन्फ्यूज हो जाती हैं। इससे मेकअप अच्छा नहीं लगता है। अच्छी बात तो ये है कि कई ऐसे खूबसूरत रूज शेड्स हैं, जो सांवली स्किन को नेचुरली खूबसूरत बनाते हैं। आइए जानते हैं, ऐसे ब्लश शेड्स के बारे में जो सांवली स्किन टोन पर बहुत अच्छे लगेंगे।
-1778474318938.jpg)
पीच शेड
पीच कलर का शेड सांवली स्किन टोन पर काफी अच्छा लगता है। इससे बहुत ही सॉफ्ट और फ्रेश लुक मिलता है। अगर आप डेली मेकअप के लिए कोई अच्छे कलर का रूज शेड देख रही हैं तो ये शेड सबसे सही है। आप इसे ऑफिस, कॉलेज या दिन के समय आउटिंग में लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Summer Makeup Tips: गर्मियों में ड्राई स्किन वाली लड़कियां ऐसे करें मेकअप, मिलेगा फ्रेश लुक
रोज पिंक शेड
रोज पिंक शेड तो हर किसी को पसंद आता है। इसे लगाने से चेहरे को ग्लोइंग लुक मिलता है। ये बहुत ज्यादा ब्राइट नहीं लगता है और इससे आपको नेचुरल ग्लोइंग त्वचा मिलती है।
बेरी शेड
बेरी कलर का रूज शेड बोल्ड मेकअप के लिए सबसे अच्छा होता है। तो अगर आपको थोड़ा बोल्ड लुक पसंद है तो ये शेड ट्राई कर सकती हैं। ये शेड किसी पार्टी या फंक्शन के लिए अच्छा ऑप्शन है। बस ध्यान रहे कि बहुत ओवर न लगाएं।
यह भी पढ़ें- Lip Care: बिना रगड़े ऐसे साफ करें Matte Lipstick, घर की इन चीजों से होंठ बनेंगे बेबी सॉफ्ट
टेराकोटा शेड
अगर आप कोई ट्रेडिशनल ड्रेस पहन रही हैं तो टेराकोटा शेड आप पर खूब अच्छा लगेगा। इस कलर का रूज शेड सांवली स्किन टोन वाली लड़कियों पर काफी सुंदर लगता है।
-1778474340305.jpg)
यह भी पढ़ें- Makeup Tips: ऑयली स्किन पर ऐसे करें मेकअप, तपती गर्मी में भी खिला-खिला दिखेगा चेहरा
ब्लश लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- बहुत ज्यादा ब्लश न लगाएं
- सॉफ्ट ब्रश से ही ब्लश अच्छे से ब्लेंड होता है
- ऑयली स्किन के लिए पाउडर ब्लश ही लें
- ड्राई स्किन के लिए क्रीम ब्लश सही रहेगा
- ब्लश को अच्छे से ब्लेंड जरूर करें, ताकि लाइनें नजर न आएं
- ब्लश लगाने से पहले स्किन को मॉइश्चराइज भी करें
तो अगर आप भी ब्लश शेड को लेकर कंफ्यूज रहती हैं तो एक बार ऊपर बताए गए शेड्स ट्राई कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।