Diwali 2023: इन हैक्स की मदद से आंखों पर लगाएं परफेक्ट आई लाइनर

अगर आप बिगनर हैं और परफेक्ट आई लाइनर लगाने की कोशिश कर रही हैं तो ये टिप्स आपके काफी काम आएगी।

Perfect eyeliner for makeup look

Eyeliner Tips: जब भी हम कही जाते हैं तो आउटफिट के हिसाब से मेकअप करना पसंद करते हैं। उसी के हिसाब से हम अपने लिए आई मेकअप चूज करते हैं। लेकिन दिक्कत तब आती है जब हमें आईलाइनर लगाना होता है। अगर आप बिगनर हैं तो इस दिक्कत का सामना आपने कई बार किया होगा। क्योंकि अक्सर ऐसा होता है कि जब भी हम पहली बार आईलाइनर लगाते हैं तो कभी हाथ हिल जाता है या फिर कभी लाइन इधर-उधर खींच जाती है, जिसकी वजह से घंटों हमें अपना लुक सही करने में समय लग जाता है।

ऐसे में आपको जरूरत है इन हैक्स के बारे में जानकारी लेने की। इससे आपका आईलाइनर परफेक्ट भी लगेगा और लगाने में समय भी ज्यादा नहीं जाएगा।

परफेक्ट आई लाइनर लगाने का तरीका (How To Apply Perfect Eyeliner)

Create perfect eyeliner

अगर आपको परफेक्ट आईलाइनर लगाना है तो इसके लिए सबसे बेस्ट हैक है टेप। इसकी मदद से आप परफेक्ट आर्क बना लेंगी। इसके लिए आपको सबसे पहले 2 सेंटीमीटर लंबा सेलो टेप काटना है। फिर उसे पहले हाथ पर 2-3 बार लगाकर हटाएं। इससे उसकी एक्सट्रा ग्लू खत्म हो जाएगी। इसके बाद इसे आंखों के आउटर एज पर लगाएं। अब टेप की एज को फॉलो करते हुए लाइनर ड्रॉ करें। इसके बाद टेप निकालें और आईलाइनर को फिल करें। बस आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा की टेप आंखों पर अच्छे से लगा हो। इसके बाद इसे हटा लें। इससे आपका आई लाइनर कम समय में परफेक्ट लगेगा।

चम्मच से लगाएं परफेक्ट आई लाइनर ( Perfect Eyeliner Tips And Tricks)

Perfect Eyeliner

अगर आपको विंग्ड आईलाइनर लगाना है तो इसके लिए आपको एक चम्मच की जरूरत पड़ेगी। इसको लेना है और उसके हैंडल को आंखों के आउटर कॉर्नर (आई लाइनर लगाने का तरीका) पर रखते हुए एक लाइन खींची है। अब ऐसा ही दूसरी आंख पर करना है। इसके बाद चम्मच के आगे वाले सिरे को आईलिड्स पर रखना है और गोल एज क्रिएट करना है। फिर चम्मच को हटाकर इसे फिल कर लेना है। विंग्ड आईलाइनर 1 मिनट में लगकर रेडी हो जाएगा। इसको लगाने के बाद आपका मेकअप लुक कंप्लीट हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: विंग्ड आईलाइनर से जुड़े ये हैक आएंगे आपके काम

लाइनर लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

How to create perfect eyeliner

  • इसके लिए आपको अपने हाथों को स्टेबल रखना होगा। बार-बार हाथ हिलने से ये खराब हो सकता है।
  • आंखों की शेप का ध्यान रखकर ही आई लाइनर (आई लाइनर से जुड़े हैक्स) क्रिएट करें।
  • धीरे-धीरे आईलाइनर क्रिएट करें इससे परफेक्ट आई लाइनर लगेगा।

इन टिप्स की मदद से आप दिवाली पर परफेक्ट आईलाइन लगा सकती हैं और लुक को मिनटों में कंप्लीट कर सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP