Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:31 AM IST

आईज को बनाना है अट्रैक्टिव तो आईलाइनर को लगाएं कुछ इस तरह

अगर आप अपनी आंखां को एक यूनिक व अट्रैक्टिव लुक देना चाहती हैं तो कई तरह से आईलाइनर अप्लाई कर सकती हैं। 
Updated:- 2020-05-22, 18:52 IST
eyeliner styles tips

आईलाइनर एक ऐसा मेकअप प्रॉडक्ट है जो हर महिला की मेकअप किट में होता ही है। डेली रूटीन से लेकर पार्टी तक हम सभी को आईलाइनर लगाना अच्छा लगता है। भले ही महिलाएं फुल आईमेकअप करें या ना करें, आईशैडो अप्लाई करें या ना करें, लेकिन आईलाइनर लगाती ही हैं। यह आंखों को एक डेफिनेशन देने के साथ-साथ काफी अट्रैक्टिव भी बनाता है। तभी तो आईलाइनर को महिलाएं एक नहीं बल्कि कई स्टाइल्स में अप्लाई करती हैं। अलग-अलग स्टाइल्स में आईलाइनर अप्लाई करने से आपको हर बार एक डिफरेंट लुक मिलता है। इतना ही नहीं, आईलाइनर के स्टाइल्स के ट्रेंड में भी समय-समय पर बदलाव होते रहते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे आईलाइनर स्टाइल्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपको भी पसंद आएंगे। साथ ही इन स्टाइल्स से आईलाइनर लगाने पर आपको हर दिन एक डिफरेंट लुक मिलेगा और आप अपने लुक्स को बेहतर तरीके से एक्सप्लोर कर पाएंगी। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

डबल लाइनर लुक

eyeliner styles inside

इस तरह का लुक पिछले कुछ समय से काफी पसंद किया जा रहा है। इस लुक को क्रिएट करने के लिए आप पहले अपर लैश लाइन पर आईलाइनर लगाएं। आप इसे आउटर कार्नर से थोड़ा आगे तक विंग्ड लुक में लगाएं। इसके बाद आप लोअर लैश लाइन पर भी आईलाइनर लगाएं और इसे भी आउटर कार्नर से थोड़ा आगे कुछ इस तरह लगाएं कि वह अपर लाइन के समानांतर हो।

इसे भी पढ़ें: Beauty Tips: 5 स्टेप्स अपनाएं और आंखों को बड़ा दिखाएं

फ्लोटिंग आईलाइनर लुक

eyeliner styles inside

फ्लोटिंग आईलाइनर लुक इस साल काफी पसंद किया जा रहा है। आप इसे कई तरह से बना सकती हैं। इस लुक को क्रिएट करने के लिए पहले आप अपर लैश लाइन पर विंग्ड आईलाइनर लगाएं। इसके बाद आप आईलिड के उपर भी आईलाइनर लगाएं और इसे विंग्ड आईलाइनर से जोड़ें। आप लोअर लैश लाइन पर भी आईलाइनर अप्लाई कर सकती हैं। फ्लोटिंग आईलाइनर लुक को आप थिन या थिक किसी भी तरह से बना सकती हैं।

नेचुरल आईलाइनर लुक

eyeliner styles inside

यह एक सिंपल आईलाइनर लुक है, जिसे आप डे-टू-डे लाइफ में आसानी से कैरी कर सकती हैं। इसके लिए बस आप ब्लैक या किसी फिर किसी कलर्ड आईलाइनर की मदद से लाइनर लगाएं। आप इसे अपनी आईशेप के अनुसार ही लगाएं। आप आईलाइनर को थिन या थिक किसी भी तरह से लगा सकती हैं।

 

कैट स्टाइल आईलाइनर

eyeliner styles inside

अगर आप पार्टी के लिए रेडी हो रही हैं और एक स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो कैट स्टाइल आईलाइनर लुक्स ट्राई कर सकती हैं। आप कैट स्टाइल आईलाइनर लगाते समय कई तरह के एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। मसलन, जरूरी नहीं है कि आप आउटर कार्नर पर ही कैट लुक क्रिएट करें। अगर आप चाहें तो रिवर्स कैट आईलाइनर लुक भी बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: छोटी आंखों में करें ऐसा मेकअप, आंखें दिखेंगी बड़ी और खूबसूरत

 


फंकी स्टाइल आईलाइनर

अगर आप कास्ट्यूम पार्टी में अपने लुक को एन्हान्स करना चाहती हैं तो फंकी स्टाइल आईलाइनर लुक्स बनाया जा सकता है। इसके लिए आप अपनी आंखों को कॉम्पलिमेंट करता हुआ आईलाइनर का कलर चयन करें और उसी कलर का आईशैडो भी अप्लाई करें। आप इसे कई डिफरेंट तरीके से अपनी आईज पर लगा सकती हैं। यह एक बेहद ही यूनिक लुक देता है।

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@saraalikhan95)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।