Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:46 AM IST

Benefits of Honey : तैलीय त्वचा से पाएं छुटकारा लगाएं शहद, जानें इसके फायदे

Honey Face Pack : महंगे से महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स आपको मार्केट में बेहद आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन अब घर पर मौजूद इन चीजों से आप फेस पैक बना सकती हैं।  
Updated:- 2022-08-16, 18:02 IST
honey for acne and oily skin

(Honey For Oily Skin) तैलीय त्वचा पर पिंपल्स होना बेहद आम बात होती हैं लेकिन बदलता मौसम और बढ़ता प्रदूषण स्किन में मौजूद सेल्स को डैमेज कर देता है। जिसके कारण स्किन सही तरह से सांस नहीं ले पाती।

पिंपल्स होने का एकमात्र कारण गलत तरह का खान-पान भी हैं। जब जरूरत से ज्यादा तैलीय चीजों का सेवन किया जाता हैं तो स्किन में मौजूद ऑयल बड़ जाता है और चेहरे पर पिंपल्स होने लगते हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि आप अपना खान-पान सही रखें और खाना समय पर ही खाएं। ऐसा करने से आपकी स्किन काफी हद तक ऑयल-फ्री हो सकती हैं।  

लिपिड का स्तर ज्यादा होने के कारण त्वचा तैलीय हो जाती हैं। साथ ही तैलीय त्वचा में हार्मोनल बदलाव भी तेजी से होते हैं। ऐसे में त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता हैं। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे फेस पैक के बारे में बताएंगे जिसे आप अपने चेहरे पर लगा कर ऑयल-फ्री त्वचा पा सकती हैं।

बनाने की सामग्री

face pack recipe

इसे बनाने के लिए आपको केवल 2 ही चीजों की आवश्यकता होती हैं - शहद और ओटमील।(शहद से दूर करें ब्‍यूटी प्रॉब्‍लम्‍स)

  • एक चम्मच शहद एक कटोरी में लें।
  • इसमें दो चम्मच ओटमील को डालें।
  • दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें।

 

इस तरह लगाएं

how to apply pack on face

  • इस उबटन को चेहरे और गले पर लगा लें और मसाज करें।
  • करीब 20 मिनट तक इसे अपने चेहरे पर लगा रहने दें।
  • हल्के हाथों से धीरे-धीरे चेहरे को गुनगुने पानी की मदद से धो लें।
  • कम से कम हफ्ते में एक बार आप इस उबटन को लगाएं और पाएं ऑयल-फ्री चेहरा

इसे जरूर पढ़ें- फेस को एक्सफोलिएट करने का भी होता है एक तरीका, जानिए

कैसे करता है ये काम

honey face pack for oily skin

  • शहद त्वचा पर एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर(मॉइश्चराइजर से जुड़े हैक्स जाने) का काम करता है।
  • शहद में भरपूर मात्रा में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होता है।
  • जिसके कारण तैलीय त्वचा में मौजूद पिंपल्स को खत्म करता है और स्किन को ऑयल-फ्री बनाता हैं।
  • ओटमील में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण पोर्स की गंदगी को अंदर से साफ करता है।
  • ओटमील चेहरे पर मौजूद तेल को सोखने में बेहद असरदार साबित होता है।

इसे जरूर पढ़ें- नाक और माथे पर हमेशा आता है ऑयल तो करें ये काम


 

 

तो अब आप भी अपने घर में मौजूद चीजों से फेस पैक बनाकर बड़ी ही आसानी से ऑयल-फ्री त्वचा पा सकती हैं। साथ ही अपने पैसें भी बचा सकती हैं। उसी तरह अगर ये आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर करना बिल्कुल न भूलें। साथ ही इसी तरह के कई अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए फॉलो करें हरजिंदगी को।

Image credit- freepik, shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।