Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:42 AM IST

मिनटों में चेहरे पर आ जाएगा ग्लो, घर पर बने इन शीट मास्क का करें इस्तेमाल

डल स्किन को निखारने के लिए आपको घर पर बने शीट मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। 
Updated:- 2022-07-25, 13:26 IST
glowing skin sheet mask

अक्सर जब हम अपना चेहरा शीशे में देखते हैं तो यह डल नजर आता है। इसका कारण भागदौड़ भरी जिंदगी से लेकर सही तरीके से त्वचा की देखभाल न करना है।

अक्सर महिलाएं ग्लोइंग स्किन के लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का उपयोग करती हैं, जिनका असर कुछ समय तक ही होता है और फिर से स्किन का निखार कम होने लगता है।

लेकिन अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन हमेशा ग्लो करे तो इसके लिए आपको शीट मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। मास्क आपके स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करेंगे। लेकिन इसे आपको बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि आप इन्हें घर पर भी बना सकती हैं। चलिए जानते हैं इन्हें कैसे बनाया जाता है।

तरीका-1

how to make sheet mask

कोरियन महिलाएं अपने चेहरे पर चावल का इस्तेमाल करती हैं। यही कारण है कि उनका चेहरा हमेशा ग्लो करता है। यह एंटी-एजिंग की समस्या को भी कम करता है।

आवश्यक सामग्री

  • एक मुट्ठी चावल (सफेद)
  • पानी (चावल से दोगुना)
  • कॉटन फेशियल मास्क शीट

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले चावल को धोकर रातभर पानी में भिगोकर रख दें।
  • अगले दिन चावल के पानी में कॉटन शीट मास्क को भिगोकर रखें।
  • फिर करीब 30 मिनट के लिए इसे फ्रिज में रख दें।
  • लीजिए बन गया आपका राइस वाटर शीट मास्क।

लगाने का तरीका

  • अब इस मास्क को अपने चेहरे पर अच्छे से लगा लें।
  • करीब 15-20 मिनट बाद इसे हटा लें।
  • अब अपना चेहरा ठंडे पानी से धो लें।
  • इसके बाद सीरम या मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।

इसे भी पढ़ें:Beauty Tips: इस DIY शीट मास्क से कोमल त्वचा और यंग लुक पाएं

तरीका-2

watermelon sheet mask

तरबूज से बना शीट मास्क कूलिंग इफेक्ट के लिए जाना जाता है। इसके इस्तेमाल से चेहरा फ्रेश नजर आता है और सन डैमेज की समस्या को भी कम करता है।

आवश्यक सामग्री

  • 3-4 बड़े चम्मच फ्रेश तरबूज का रस
  • 1 बड़ा चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल
  • 1 कॉटन फेशियल मास्क शीट

बनाने का तरीका

  • शीट मास्क बनाने के लिए आपको तरबूज का रस चाहिए होगा।
  • इसके लिए तरबूज के कुछ टुकड़े काटें और इसे मिक्सी में पीस लें।
  • इसी तरह एलोवेरा जेल भी निकाल लें।
  • अब एक बाउल में 3-4 बड़े चम्मच तरबूज का जूस और 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल डालें।
  • दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसे फ्रिज में करीब 15 मिनट के लिए रख दें।
  • अब इसमें 5 मिनट के लिए कॉटन शीट मास्क को भिगोकर रखें।
  • अब मास्क से एक्सट्रा लिक्विड निचोड़ लें।
  • लीजिए बन गया आपका होममेड शीट मास्क।

इसे भी पढ़ें:इन पांच बेनिफिट्स को जानने के बाद आप भी करेंगी शीट मास्क का इस्तेमाल

लगाने का तरीका

  • इस मास्क को अपने चेहरे पर अच्छे से लगा लें।
  • करीब 15-20 मिनट बाद अपना चेहरा साफ पानी से धो लें।
  • इसके बाद अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं।

शीट मास्क के फायदे

sheet mask using benefits

  • शीट मास्क लगाने से त्वचा हाइड्रेट रहती है, जिससे स्किन ड्राई नहीं होती है।
  • घर पर बने शीट मास्क में किसी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इसलिए यह त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। (ग्लोइंग स्किन के लिए पैक)
  • शीट मास्क चेहरे को डिटॉक्सिफाई भी करते हैं। खासतौर पर ऑयली स्किन वाली महिलाओं को इसका उपयोग जरूर करना चाहिए।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।